पुलवामा में आतंकी हमले के खिलाफ पूरा देश एकजुट हो गया था। एक और भारतीय लड़ाकू विमानों की ओर से बालाकोट, चकोठी और मुजफ्फराबाद के एलओसी स्थित आतंकी कैंप लांच पैड्स को तबाह करने की खबर मिल रही है। वहीं, बॉलीवुड ने भी 5 बड़े ऐलान कर साबित कर दिया कि वह भी पाकिस्तान को बख्शने के मूड में नहीं है। चलिए हम आपको बताते हैं कि पुलवामा हमले के बाद बॉलीवुड ने कौन से 5 बड़े एक्शन लिए।
2 of 6
pakistani celebs
- फोटो : file photo
बॉलीवुड में FWICE के बाद अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी घोषणा कर दी है कि कोई भी अगर पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करता है तो उसके खिलाफ AICWA सख्त कदम उठाएगा।
3 of 6
total dhamaal
- फोटो : file photo
इस कड़ी में बात करेंगे मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल की। फिल्म 22 फरवरी को रिलीज हो गई है। फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और अरशद वारसी जैसे बड़े किरदार हैं। इसे इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है। पुलवामा हमले के चलते फिल्ममेकर ने फैसला लिया है कि वह टोटल धमाल को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करेंगे।
4 of 6
amitabh, virender
- फोटो : social media
आतंकी हमले के विरोध में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज (FWICE) ने बीते रविवार को मुंबई फिल्म सिटी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स ने काला दिवस मनाया और दो घंटे का काम बंद किया। खबर है कि इस दौरान अमिताभ बच्चन की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग रोकी गई तो वहीं सहवाग ने भी एक एड फिल्म के शूट को रोक दिया।
5 of 6
atif aslam
- फोटो : file photo
टी सीरीज ने पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम के गाने को अनलिस्ट कर दिया है। आतिफ असलम के इस गाने को टी सीरीज ने यूट्यूब पर 12 फरवरी रिलीज किया था। पुलवामा हमले के दूसरे दिन ही म्यूजिक कंपनी अपने यूट्यूब चैनल से इस गाने को अनलिस्ट कर दिया। किसी भी वीडियो को अनलिस्ट करने पर यह यूट्यूब के सर्च रिजल्ट्स में दिखाई नहीं देती है। यूजर इसे तभी देख सकता है जब उनके पास वीडियो का लिंक हो। इसके अलावा उस वीडियो के देखने के लिए उसे उस यूट्यूब चैनल पर जाना पड़ता है जिससे वो वीडियो अपलोड किया गया हो।