बॉलीवुड में आने के बाद अच्छे-अच्छे एक्टर के दिन बदल जाते हैं इनमें फिल्मी जगत के कई बड़े स्टार्स हैं जिनमें अमिताभ, शाहरुख और अक्षय कुमार का नाम शामिल है। दरअसल, बॉलीवुड में ऐसे सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत की पहली गाढ़ी कमाई से अपने लिए पहली कार खरीदी ...तो आइए जानते हैं कौन हैं ये स्टार्स..
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत फिल्म जगत में आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 17 साल की उम्र में फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली कंगना ने खुद की पहली कमाई से ब्रांडेड कार बीएमडब्ल्यू सीरीज 7 खरीदी थी।
क्यूट और नटखट अदाओं के लिए पहचान रखने वालीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। आलिया ने अपनी कमाई से पहली कार अॉडी खरीदी थी।
बॉलीवुड मे फर्श से अर्श पर पहुंचे और एक मिडिल क्लास फैमिली से आने वाले एक्टर अक्षय कुमार आज फिल्मी दुनिया के टॉप के एक्टर हैं। बता दें कि जिंदगी में कई संघर्षों से गुजरने के बाद अक्षय ने ये मुकाम हासिल किया है। उन्होेंने अपनी कमाई से पहली कार सेकंड हैंड कार फिएट मात्र 28 हजार रुपये में खरीदी थी। लेकिन आज अक्षय की कार की लिस्ट में बड़ी-बड़ी ब्रांडेड कार शामिल हैं।
बॉलीवुड के भाईजान यानि कि सलमान खान ने टॉप पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। हालांकि सलमान खान खुद एक स्टार सलीम खान के बेटे हैं। लेकिन कभी भी उन्होंने पिता के स्टारडम का इस्तेमाल किसी भी रूप में नहीं किया। बता दें कि सलमान ने भी अपनी कमाई से पहली कार सेकंड हैंड हेराल्ड खरीदी थी जो ऋषि कपूर ने फिल्म जमाना में चलाई थी।