बॉलीवुड के सितारे फिल्मों के लिए क्या से क्या हो जाते हैं। कोई पतले से मोटा हो जाता है तो कोई मोटे से पतला। कोई बाल मुंडवा देता है तो कोई 60 की उम्र में बच्चा बन जाता है। कहना पड़ेगा, बहुत मेहनती हैं ये सितारे। ऐसा करने वालों को मेथेड एक्टर्स कहते हैं, देखिए कौन कौन है शामिल।
फिल्मों के लिए कितनी मेहनत करते हैं सितारे
अमिताभ बच्चन ने फिल्म पा में एक स्कूल जाने वाले बच्चे का रोल निभाया था जो दिखता बूढ़ा था। इसके लिए अमिताभ 6-6 घंटों तक मेकअप कराते थे।
फिल्मों के लिए कितनी मेहनत करते हैं सितारे
प्रियंका चोपड़ ने फिल्म मैरी कॉम के लिए बकाएदा बॉक्सिंग सीखी थी और खूब मेहनत की थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग देख कर ये समझ में आती है।
फिल्मों के लिए कितनी मेहनत करते हैं सितारे
रणदीप हुड्डा अपनी आने वाली फिल्म सरबजीत के लिए ऐसे हो गए हैं। उन्होंने फिल्म के लिए बहुत वजन घटाया है और उनकी बॉडी देख कर पता चल रहा है कि कितनी मेहनत लगी होगी।
फिल्मों के लिए कितनी मेहनत करते हैं सितारे
वजन घटाना भी कठिन है और आमिर की तरह वजन बढ़ाना भी। आमिर ने आने वाली फिल्म दंगल के लिए 25 किलो वजन बढ़ाया था और अब उन्हें ये वजन घटाने में बहुत परेशानी भी हो रही है। आमिर इससे ज्यादा मोटे पहले कभी नहीं दिखे। आमिर फिल्मं में पहलवान बने हैं।