बॉलीवुड में रिश्ते बनना और बिगड़ना आम बात हो गई है। लेकिन कुछ कपल ऐसे भी हैं जो आज भी शादी करके खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। कुछ ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए अपने रीति-रिवाज और धर्म तक बदल डाले... तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स के बारे में...
आयशा टाकिया
फिल्म टाइगर का द वंडर कार से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने हिंदू पिता और एंग्लो इंडियन मां के घर जन्म लिया था। आयशा ने इस्लाम धर्म को कबूल करने के बाद लवर फरहान आजमी से शादी कर अपनी नई दुनिया बसा ली। बता दें कि आयशा अब बॉलीवुड से दूर हैं।
ममता कुलकर्णी और विक्की
विवादित एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। ममता के इस्लाम धर्म कबूल करने के पीछे की वजह बहुत बड़ी है। दरअसल, ड्रग्स की तस्करी के चलते ममता के लवर विक्की को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर 25 साल की सजा सुनाई। ऐसे में विक्की के पास सजा कम करवाने का एकमात्र रास्ता था कि वह इस्लाम धर्म अपना ले। इस बात को देखते हुए विक्की ने इस्लाम धर्म को कबूल कर लिया और उनको साल 2001 में रिहा कर दिया गया। इसके बाद ममता को भी विक्की से शादी करने के लिए अपना इस्लाम धर्म को मजबूरन अपनाना पड़ा।
सैफ और अमृता
अमृता सिंह और सैफ अली खान की शादी की तो आज तक चर्चा है। साल 1983 में बड़े परदे पर कदम रखने वाली एक्ट्रेस अमृता सिंह ने अपने 12 साल छोटे एक्टर सैफ अली खान से शादी करने के लिए धर्म बदल डाला।
धर्मेंद्र और हेमा
इस कड़ी में बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का भी नाम शामिल है। दरअसल, धर्मेंद को दो बच्चे होने के बावजूद हेमा मालिनी से प्यार हो गया और वह उनसे शादी करने की जिद पर अड़े थे। लेकिन वह अपनी पहली पत्नी प्रकाश को भी नहीं छोड़ना चाहते थे। ऐसे में हिंदू मैरिज एक्ट से बचने के लिए उन्होंने हेमा से शादी रचाने के लिए मुस्लिम धर्म को गले लगा लिया था।