फिल्म इंडस्ट्री पर हमेशा से भाई- भतीजावाद के आरोप लगते आए हैं। लेकिन जब आप इसके दूसरी तरफ जाकर देखते हैं तो पता चलता है कि जान-पहचान से फिल्मों में काम तो मिल जाता है लेकिन सफलता नहीं मिलती। ऐसे तमाम स्टार किड्स हैं जिनके माता-पिता ने फिल्मों में खूब नाम कमाया लेकिन उनके बच्चे फ्लॉप साबित हुए। आज आपको ऐसे ही पांच स्टार किड्स के बारे में बताते हैं जिनका सिक्का कुछ खास चल नहीं पाया।
फिल्मों में बुरी तरह फ्लॉप हुए ये पांच स्टार किड, कुछ को तो पहचानना भी हो जाएगा मुश्किल
आर्य बब्बर
सबसे पहले बात राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर की। आर्य का जन्म 24 मई 1981 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म 'अब के बरस' से की थी। इसके बाद आर्य 'गुरु', 'जेल', 'तीस मार खां', 'डेंजरस इश्क', 'जोकर', 'बंगिस्तान' जैसी कई फिल्मों में नजर आए लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। आर्य बब्बर ने 'बिग बॉस सीजन 8' में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था।
अध्ययन सुमन
लिस्ट में दूसरा नाम है शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन का। अध्ययन भी फिल्मों में फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'हाल ए दिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन बहुत जल्द ही वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। हालांकि अध्ययन, कंगना से अपने अफेयर की वजह से खूब चर्चा में रहे थे।
लकी अली
कॉमेडी किंग महमूद के बेटे लकी अली लंबे अरसे से लाइमलाइट से दूर हैं। गायक और संगीतकार लकी अली को अपने पिता महमूद के बराबर सफलता नहीं मिल पाई। कहो न प्यार है फिल्म में लकी का गाना 'ना तुम जानो ना हम' काफी पॉपुलर हुआ। इसके लिए उन्हें बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।
अरमान कोहली
निर्देशक राजकुमार कोहली के बेटे अरमान कोहली भी पिता की तरह इंडस्ट्री में नाम नहीं कमा पाए। अरमान ने 'बदले की आग' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद पिता की फिल्म 'विरोधी' में मुख्य अभिनेता नजर आए लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। इसके बाद 'दुश्मन जमाना', 'कोहरा', 'औलाद का दुश्मन' में भी अरमान ने काम किया। फिल्मों से ज्यादा अरमान अपने गुस्सैल रवैये की वजह से भी लाइमलाइट में रहे। 'बिग बॉस सीजन 7' में तनीषा मुखर्जी के साथ उनके अफेयर की खबरों ने खूब चर्चा बटोरी।