बड़े पर्दे पर मेल टीचर्स के रूप में दर्शकों को जहां सुधारवादी टीचर दिए, वहीं फीमेल टीचर के अवतार में ग्लैमरस अध्यापिकाएं। उस फेहरिस्त में पहला नाम सिमी ग्रेवाल का आता है और आखिरी सनी लियोनी का।
मेरा नाम जोकर की मैरी
सिमी ग्रेवाल ने उस फिल्म में मधुर और मादक मैडम मैरी का रोल प्ले किया था। टीचर की भूमिका में बाल ऋषि कपूर थे, जो राजू के किरदार में थे। राजू टीनएज अवस्था में था और मैडम के प्रति आकर्षित हुआ था। फिल्म दरअसल राजू की जिंदगी के विभिन्न पड़ावों पर आने वाली औरतों पर केंद्रित थी। मैडम मैरी उसे जिंदगी के पाठ पढ़ाती हैं।
सुष्मिता सेन हैं बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस टीचर, इन हसीनाओं का भी जवाब नहीं
दिललगी में ड्रीम गर्ल
1978 में आई दिललगी में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने सख्त टीचर का रोल प्ले किया था। इतनी अनुशासन पसंद कि स्टूडेंट उन जैसी टीचर की क्लास में शायद ही जाना पसंद करें। चश्मे और साड़ी में हेमा मालिनी का वह अवतार भी लोगों को पसंद आया था। उसमें उनके रियल लाइफ हस्बैंड धर्मेंद्र भी प्रोफेसर के रोल में थे।
सुष्मिता सेन हैं बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस टीचर, इन हसीनाओं का भी जवाब नहीं
सुष्मिता का केमिकल लोचा
मैं हूं ना में सुष्मिता सेन केमिस्ट्री टीचर के रोल में थी। चांदनी के ग्लैमरस अवतार में उनकी क्लास के स्टूडेंट राम को उनसे प्यार हो जाता है। चांदनी हिंदी की पॉपुलर फिल्मों के कल्चर की एक्सटेंशन कही जा सकती हैं। सुष्मिता फीमेल टीचर के अवतार में एक और ग्लैमरस फेस थीं।
सुष्मिता सेन हैं बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस टीचर, इन हसीनाओं का भी जवाब नहीं
आएशा का करिश्मा
छह साल पहले आई फिल्म पाठशाला में आएशा टाकिया स्कूल टीचर बनी थीं। वह किरदार सख्त होने के बावजूद बच्चों से प्यार से ही पेश आता था। पाठशाला में भी बच्चों की असल प्रतिभा तलाशने व तराशने की वकालत की गई थी। न कि सफलता की अंधी दौड़ लगाने की।
सुष्मिता सेन हैं बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस टीचर, इन हसीनाओं का भी जवाब नहीं
दिव्या का दिव्य अवतार
दिव्या दत्ता अमोल गुप्ते की स्टैनली का डिब्बा में नजर आई थीं। बच्चों को असल में वैसी केयरिंग की टीचर की जरूरत है, जो उनकी मानसिकता और प्रतिभा समझ सके। उसके तहत ही टास्क दिया करें।