इस महीने आठ तारीख को एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी हो जाने जा रही हैं। सोनम अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहुजा से शादी कर रही हैं। बता दें कि सोनम इस वक्त अपने करियर के पीक में हैं। फिल्म 'नीरजा' में शानदार किरदार निभाने के लिए सोनम कपूर को नेशनल अवॉर्ड मिला था। इस साल उनकी फिल्म वीरे दी वेडिंग भी रिलीज होने जा रही है...आपको बता दें कि सोनम से पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज अपने करियर के पीक में शादी के बंधन में बंध गई थीं...आइए जानते हैं उनके बारे में...
साल 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कई हिट फिल्में दी, जिनमें 'बैंड बाजा बारात', 'जब तक है जान' और 'पीके' शामिल हैं। वहीं, अनुष्का ने अपने प्रोड्क्शन हाउस से फिल्म 'एनएच 10' बनाई थी। ऐसे में अनुष्का ने अपने करियर के पीक में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी कर ली। शादी के बाद वो अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'परी' में नजर आईं। अनुष्का पूरी तरह से एक्टिव हैं और फिलहाल वरुण धवन के साथ 'सुई-धागा' की शूटिंग में बिजी हैं।
असिन
बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्म 'गजनी' से डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस आसिन खान भी शादी करके अपनी घर-गृहस्थी में बिजी हैं। आसिन ने फिल्म इंडस्ट्री के दो खान के साथ फिल्म की है जिसमें शाहरुख खान शामिल नहीं हैं। सलमान के साथ उन्होंने फिल्म 'रेडी' में काम किया था। असिन ने माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा के साथ 2016 में घर बसा लिया। शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है।
भाग्यश्री
4 of 8
भाग्यश्री
- फोटो : amar ujala
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' से लोगों की नजरों में आईं खूबसूरत अदाकारा भाग्यश्री ने भी समय रहते अपना जीवनसाथी ढूंढ लिया। भाग्यश्री ने एक्टर से प्रोड्यूसर बने हिमालय डसानी के साथ सेटल होना बेहतर समझा।
नीतू सिंह
5 of 8
Rishi Kapoor Family
- फोटो : Instagram
70 के दशक में अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना देने वालीं एक्ट्रेस नीतू सिंह ने करीब 20 फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया है। इस दौरान उनको एक्टर ऋषि कपूर से प्यार भी हो गया। महज 21 साल की उम्र में नीतू ने ऋषि से शादी कर ली। बता दें कि उस समय बॉलीवुड में नीतू की सफलता का डंका बज रहा था।