दीपिका पादुकोण एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो कमाई के लिहाज से काफी सफल साबित हुई हैं। दीपिका ने लगातार ऐसी कई फिल्में की, जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुईं, आईए जानते हैं वो कौन-कौन सी फिल्मे हैं।
पढ़ें:- धोनी और युवराज ही नहीं, इनके साथ भी रहे दीपिका पादुकोण के रोमांस के चर्चे
दीपिका की फिल्म बाजीराव मस्तानी 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई। सैफ अली खान के साथ दीपिका की जोड़ी ने कमाल किया। 'रेस-2' ने सिर्फ 14 दिनो में 100 करोड़ की कमाई की।
'ओम शांति ओम' से दीपिका पादुकोण ने कैरियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख नजर आए। शाहरुख के होने के बावजूद दीपिका ने अपनी पहचान बनाई। इस फिल्म ने 149 करोड़ का बिजनेस किया।
'चेन्नई एक्सप्रेस' में दीपिका एक बार फिर शाहरुख खान के साथ आईं। चेन्नई की लड़की के किरदार में दीपिका ने गजब कर दिया। फिल्म ने 395 करोड़ का बिजनेस करते हुए उस वक्त के कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ डाले।
रणबीर कपूर और दीपिका के ब्रेक-अप के बाद आई 'ये जवानी है दीवानी'। लेकिन इसका फिल्म पर अच्छा ही असर हुआ। फिल्म ने 311 करोड़ की कमाई की।