फिल्म इंडस्ट्री से हमें रोज कुछ न कुछ अपडेट मिलता रहता है, जिसे जानने के लिए हम सभी बहुत उत्सुक रहते हैं। चाहे वह फिर किसी फिल्म के बारे में हो या फिर बॉलीवुड स्टार्स के। हम अक्सर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर चीज बड़े चाव से सुनते हैं क्योंकि बॉलीवुड में आए दिन कोई न कोई किस्सा होता ही रहता है, जिसकी वजह से ये कलाकार खबरों में बने रहते हैं। कई बार अनजाने में तो कई बार जानबूझ कर ये फिल्मी सितारे कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जिसके कारण उनका नाम लाइमलाइट में आ जाता है। हालांकि अब सोशल मीडिया के माध्यम से बहुत से सितारे रोज ही सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन आज हम इस आर्टिकल में आपको सिने इंडस्ट्री के ऐसे पांच कलाकारों के किस्से बताने जा रहे हैं, जो लोगों द्वारा हमेशा याद रखे जाएंगे।
Ajab-Gajab: किसी ने किया सरेआम किस तो किसी ने खोला पैंट का बटन, इन किस्सों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे सितारे
गौहर खान
टीवी इंडस्ट्री और 'बिग बॉग' से लाइमलाइट में आईं गौहर खान अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। उनकी करियर से लेकर निजी जिंदगी तक सब कुछ मीडिया में छाया ही रहता है। इतना ही नहीं वह उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो अपने उलटे सीधे बयानों के चलते लोगों की नजरों में आ चुकी हैं। इन चर्चाओं के बीच जिस किस्से का जिक्र आज भी सबसे ज्यादा होता है, वह है एक आदमी का गौहर खान को थप्पड़ मार देना। इस कांड के बाद ही गौहर सबसे ज्यादा सुर्खियों में आई थीं। दरअसल, एक आदमी ने गौहर को सरेआम थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद रोते हुए उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आदमी ने यह कदम उठाने के पीछे का कारण गौहर के मुस्लिम होते हुए भी छोटे-छोटे कपड़े पहनने को बताया था।
मीका सिंह
बॉलीवुड के बेहतरीन टॉप सिंगर्स में से एक मीका सिंह वैसे तो अपनी हर चीज को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन उनकी एक हरकत ऐसी है, जिसके कारण वह लंबे समय तक मीडिया हेडलाइंस में बने हुए थे। इतना ही नहीं आज भी जब मीका किसी इवेंट में जाते हैं तो अक्सर वहां के होस्ट उन्हें इस बात के लिए छेड़ ही देते हैं। हम बात कर रहे हैं, मीका और राखी सावंत के किस की। साल 2006 में मीका ने अपनी बर्थडे पार्टी में ड्रामा क्वीन राखी सावंत को सबके सामने जबरदस्ती किस कर दिया था। मीका इस हरकत पर राखी आग बबूला हो गई थीं और उन्होंने गायक के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट भी दर्ज कराई थी।
सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आए दिन किसी न किसी कारण से खबरों बने रहने वाले सलमान एक किस्सा सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर हुआ था। सभी के चहेते सलमान ने एक अवॉर्ड फंक्शन में सना खान के साथ कुछ ऐसा किया था, जिसने सबको चौंका दिया था। दरअसल, सना के सलमान को गले लगाने के दौरान अभिनेता ने उन्हें पीछे से पकड़ने की बजाए अपनी मुट्ठी बंद कर ली थी। ऐसा सलमान ने इसलिए किया था क्योंकि सना ने बैकलेस ड्रेस पहनी हुई थी।
अक्षय कुमार
इन दिनों अपने खराब फिल्मी ग्राफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे खिलाड़ी कुमार भी किसी से पीछे नहीं हैं। अक्षय भी अक्सर खबरों में बने रहते हैं। लेकिन उन्होंने एक बार ऐसी हरकत की थी, जिसकी वजह से उन्हें थाने के चक्कर भी काटने पड़े थे। साल 2009 में एक शो में रैंप वॉक करने के दौरान अक्षय अचानक अपनी पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल के पास गए और वहीं अपनी पैंट का बटन खुलवाया। अक्षय की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और दोनों पर अश्लीलता फैलाने का मुकदमा भी दर्ज हुआ था।