फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान से दो कदम आगे निकले सुशांत सिंह राजपूत, चांद पर खरीद लिया प्लॉट

Thu, 28 Jun 2018 10:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 28 Jun 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actor sushant singh rajput purchase plot on moon from International Lunar Lands Registry
Sushant Singh Rajput,
सलमान और आमिर खान को पछाड़ते हुए बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सीधे चांद पर प्लॉट खरीद लिया है। यह मजाक नहीं बल्कि हकीकत है। इसका सबूत भी सामने आ चुका है। सुशांत सिंह राजपूत ने ये प्लॉट 'सी ऑफ मसकोवी' में खरीदा है।


सुशांत ने यह जमीन इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री से खरीदी है। उन्होंने 25 जून को यह प्रॉपर्टी अपने नाम करवाई। हालांकि, चांद के जिस हिस्से में एक्टर ने प्रॉपर्टी खरीदी है वह धरती से नहीं दिखता। सुशांत एडवांस टेलीस्कोप Meade 14" LX600 अपने नाम पहले ही कर चुके हैं। 

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत पहले एक्टर नहीं हैं जिनकी प्रॉपर्टी धरती से लेकर चांद कर पर हो। शाहरुख खान के एक फैन ने उन्हें चांद पर एक प्लॉट गिफ्ट किया। यानि चांद पर किंग खान की भी प्रॉपर्टी है। हालांकि, कई लोग सुशांत के इस निवेश को पब्लिसिटी स्टंट भी कह रहे हैं क्योंकि उनकी फिल्म 'चंदा मामा दूर के' आने वाली है। यह फिल्म ब्रह्माण विज्ञान पर आधारित है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed