10 जनवरी 2020 को अभिनेता अजय देवगन के करियर की 100वीं और महत्वाकांक्षी फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' रिलीज हो रही है। फिल्म में अजय ने छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर सेनापति और मराठा सरदार तानाजी मालुसरे का किरदार निभाया है तो वहीं सैफ अली खान ने फिल्म में उदयभान राठौर का नकारात्मक किरदार अदा किया है। अजय के अनुसार उन्हें इस किरदार के लिए किसी ऐसे कलाकार की तलाश थी जो यह दुष्ट और विचित्र किरदार निभा सके जिसके लिए सैफ एकदम फिट थे।
2 of 4
Ajay Devgn
- फोटो : Social Media
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी अजय देवगन यह बता चुके हैं कि तानाजी मालुसरे के किरदार को ठीक तरीके से पर्दे पर पेश करने के लिए उदयभान राठौड़ का सशक्त किरदार होना कहानी में बेहद जरूरी है। अजय और सैफ इससे पहले फिल्म 'कच्चे धागे' ( 1999) और 'ओमकारा' (2006) में साथ काम कर चुके हैं। इस बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने कहा, 'हम किसी ऐसे व्यक्ति को चाहते थे जो तानाजी मालुसरे से भिड़ते हुए उस किरदार का अच्छी तरह से पेश कर सके। हम गंभीरता से ऐसे किरदार में फिट बैठने वाले किसी अभिनेता को खोजने के बारे में सोच रहे थे। सैफ इस भूमिका के लिए एकदम सही थे। हमने उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई और उन्हें पसंद आई। मुझे खुशी है कि इस फिल्म के लिए हम एक साथ आए हैं।'
3 of 4
Ajay Devgn
- फोटो : amar ujala mumbai
अजय देवगन इस फिल्म के निर्माता भी हैं। जब उन्हें तानाजी मालुसरे के बलिदानों के बारे में पता चला तो उन्हें लगा कि इस कहानी को पर्दे पर फिल्माने की बेहद जरूरत है। अजय के अनुसार, 'मेरे लिए जो सबसे अधिक महत्वपूर्ण बात यह थी कि मैं देखूं कि इस कहानी को फिल्माने की जरूरत है या नहीं। वास्तव में तानाजी को बहुत ही कम पढ़ा गया है। स्कूलों की किताबों में उनके ऊपर पढ़ाया जाने वाले दो पैराग्राफ उनके बलिदानों के साथ न्याय नहीं कर सकते हैं।'
4 of 4
अजय देवगन और काजोल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय यह फिल्म 3डी में लाने के लिए तैयार हैं। वह दर्शकों को एक शानदार अनुभव देना चाहते हैं और उनके अनुसार ऐसा करने के लिए उन्होंने सबसे अच्छी तकनीक का इस्तेमाल किया है। बता दें कि फिल्म में सैफ अली खान और अजय देवगन के साथ ही काजोल भी मुख्य भूमिका में हैं।