ग्लैमर और स्टारडम की चमक ऐसी होती है जिसे शायद ही कोई सेलिब्रिटी खोना चाहता हो। कई बार ऐसा भी देखा गया है जब रातों रात सुपरस्टार बने ये सेलेब्स गुमनामी की जिंदगी में चले गए। हाल ही में जब सलमान खान से पूछा गया कि आपको स्टारडम के खोने का कितना डर है? तो सलमान ने कहा- 'एक ना एक दिन तो चमक फीकी पड़ जाती है। लंबे समय तक इसे कायम रखना अपने आप में बड़ी चुनौती है। मेरा मानना है कि शाहरुख, आमिर, अक्षय और अजय ही ऐसे एक्टर्स हैं, जो स्टारडम को लंबे समय तक कायम रख पाए हैं।' तो चलिए आगे की स्लाइड में आपको बताते हैं उन एक्टर्स के बारे में जिन्होंने सफलता की ऊंचाईयां तो देखीं लेकिन उसके बाद वो लाइमलाइट से दूर हो गए।
2 of 6
Rahul Roy
- फोटो : social media
राहुल रॉय ने अपना फिल्मी करियर 22 साल की उम्र में आशिकी फिल्म से शुरू किया था। एक फिल्म से सुपरस्टार बनने वाले राहुल रॉय ने खुद भी नहीं सोचा था कि उन्हें सफलता इस कदर मिल जाएगी। हालांकि पहली फिल्म हिट होने के बाद उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली, जिसके बाद वो इंडस्ट्री से गायब हो गए।
3 of 6
अमीषा पटेल
- फोटो : social media
अमीषा पटेल ने ऋतिक रोशन के साथ 2000 में फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में कदम रखा था। अमीषा उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म के हिट होने के बाद साल 2001 में उनकी फिल्म गदर ने सच में गदर मचा दिया था। इसके बाद अमीषा ने कई फिल्में कीं लेकिन वो अपने स्टारडम को बरकरार नहीं रख पाईं।
4 of 6
anu aggarwal
- फोटो : social media
आशिकी फेम एक्ट्रेस अनु अग्रवाल भी अब गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। आशिकी के बाद ये हीरोइन रातोंरात स्टार बन गईं लेकिन उसके बाद तकरीबन 9 साल तक फिल्म पाने के लिए काफी मशक्कत की। 1999 में उनकी जिंदगी तब पूरी तरह से बदल गई जब उनका एक्सीडेंट हुआ। ये उनकी जिंदगी का सबसे बुरा पड़ाव था क्योंकि इस एक्सीडेंट में अनु अग्रवाल की ना सिर्फ याददाश्त चली गई बल्कि 29 दिनों तक कोमा में रहीं। अनु की याददाश्त पर इस हादसे ने बहुत बुरा असर डाला।
5 of 6
Kumar Gaurav
- फोटो : file photo
कुमार गौरव मशहूर एक्टर राजेन्द्र कुमार के बेटे हैं। कुमार की पहली फिल्म उनके पिता ने ही प्रोड्यूस की थी और फिल्म में भी उनके साथ नजर आए। इस फिल्म का नाम लव स्टोरी था। पहली ही फिल्म से कुमार ने सफलता का वह मुकाम हासिल किया जिसे पाने के लिए एक्टर्स को कई साल का इंतजार करना पड़ता है। वहीं उनकी पहली फिल्म के हिट होते ही वह उस दौर के हिट एक्टर्स की लाइन में खड़े हो गए। फिल्म में ना केवल कुमार की एक्टिंग की तारीफ भी हुई बल्कि लोग उनके स्टाइल को भी कॉपी करने लगे। पहली फिल्म के बाद कुमार गौरव के खाते में कोई सफलता नहीं आई।कुमार गौरव आज फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं।