'रेस 3' (Race 3) फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी बॉबी देओल (Bobby Deol) के पास ऑफर्स की कमी नहीं है। आखिरी बार बॉबी पिता धर्मेंद्र और भाई सनी के साथ 'यमला पगला दीवाना फिर से' (Yamla Pagla Deewana Phir Se) फिल्म में नजर आए। यह फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इन सबसे के बीच बॉबी देओल को बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। बॉबी की सेट से तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
2 of 5
Bobby Deol
- फोटो : twitter
इन तस्वीरों में बॉबी देओल नारंगी रंग का जंपसूट पहने हुए हैं। इस फिल्म का नाम क्या है इस बात की तो जानकारी नहीं है लेकिन इतना जरूर है कि शूटिंग के दौरान भी बॉबी मीडिया को पोज देते नजर आए। इन कपड़ों को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह इनकी फिल्म के किसी सीन की ड्रेस होगी।
3 of 5
Bobby Deol
- फोटो : file photo
तस्वीरों में बॉबी की दाढ़ी नजर आ रही है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में उनका रोल ज्यादा उम्र के व्यक्ति का हो सकता है। फिलहाल बॉबी 50 साल के हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि बॉबी देओल ने शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट के साथ एक प्रोजेक्ट साइन किया है।
4 of 5
bobby deol
- फोटो : file photo
ऐसा पहली बार होगा जब शाहरुख खान के साथ बॉबी देओल की जोड़ी किसी प्रोजेक्ट के साथ आएंगे। लेकिन दोनों स्टार्स का क्या रोल होगा इसे लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। इस फिल्म को शाहरुख खान प्रोड्यूस भी करेंगे। आपको बता दें, बॉबी के करियर को फिर से पटरी पर लाने की जिम्मेदारी सलमान खान ने उठाई है। बॉबी देओल को फिटनेस के टिप्स देने से लेकर उनके फिल्मी प्रोजेक्ट तक, इन सारी चीजों पर सलमान खान खासा दिलचस्पी ले रहे हैं।
5 of 5
bobby deol
- फोटो : file photo
90 के दशक में बॉबी ने फिल्म 'बरसात' से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉबी की कुछ फिल्में हिट हुईं तो कुछ फ्लॉप। एक समय ऐसा आया जब बॉबी को फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया। बॉबी 4 साल तक खाली बैठे रहे। बॉबी की कमबैक फिल्म 'रेस 3' को फैंस ने पसंद नहीं किया था, हालांकि बॉबी के लुक को काफी सराहा था ।