फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉबी ने क्यों बजाया रातभर डीजे, सामने आई सच्चाई

Wed, 24 Aug 2016 05:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Wed, 24 Aug 2016 05:08 PM IST
विज्ञापन
Bobby Deol planning to turn DJ for long time
बॉबी देओल इस समय बॉलीवुड का एक ऐसा नाम हैं, जिनके सितारे पिछले काफी समय से गर्दिश में चल रहे हैं। कई सालों से वो अपने करियर को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन एक के बाद सारी कोशिशें नाकाम हो जा रही हैं। कई सालों तक तो वो दिखे ही नहीं लेकिन पिछले दिनों बॉबी को लेकर अचानक एक खबर आई।

बॉबी ने क्यों बजाया रातभर डीजे, सामने आई सच्चाई

Bobby Deol planning to turn DJ for long time
बॉबी देओल  2013 में आखिरी बार पर्दे पर दिखे। अपने ही होम प्रोडक्शन की फिल्म 'यमला पगला दीवाना-2' में आखिरी बार दिखे। इसके बाद तो वो जैसे घर में ही कैद हो गए। हालांकि बॉबी पिछले 10 साल से एक हिट को तरस रहे थे। बीते महीने खबर आई कि बॉबी को फिल्म भले ना मिल रही हो लेकिन हां एक दूसरा काम उनके हाथ लग गया है।

बॉबी ने क्यों बजाया रातभर डीजे, सामने आई सच्चाई

Bobby Deol planning to turn DJ for long time

बीते महीने (जुलाई) बॉबी मुंबई छोड़ दिल्ली आए। दरअसल 29 जुलाई को दिल्ली के एक क्लब में बॉबी देओल को रातभर डीजे बजाना था। बॉबी ने इसको काम को बखूबी किया भी, उन्होंने डीजे पर आते ही जो पहला गाना बजाया वो था उन्ही की फिल्म 'गुप्त' का 'दुनिया हसीनों का मेला'। इस शो से बॉबी का नाम जुड़ा होनवे के कारण शो के टिकट एडवांस में बुक हो गए थे। जब प्रोग्राम शुरू हुआ तो दिल्ली के आरएस क्लब में मजे करने आए लोग बड़े खुश थे। लेकिन जैसे-जैसे रात ढली लोगो के तेवर चढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉबी ने क्यों बजाया रातभर डीजे, सामने आई सच्चाई

Bobby Deol planning to turn DJ for long time

डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार, होटल के मैनेजर और दूसरे जिम्मेदार लोगों को प्रोग्राम में शामिल होने आए लोगों से पीछा छुड़ाना मुश्किल हो रहा है। प्रोग्राम को खत्म हुए एक महीने का वक्त होने को आया लेकिन लोगों का टिकट के पैसे वापस मांगने का सिलसिला अभी तक जारी है। सूत्रों की मानें तो लोगों का कहना है कि वो बॉबी देओल के नाम पर खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। प्रोग्राम के टिकट 2500 से 4000 रुपए तक के बेचे गए। अब लोग ये पैसे वापस चाहते हैं। वहीं सवाल ये भी है कि क्या अब बॉबी डीजे का ही काम करेंगे।

विज्ञापन

बॉबी ने क्यों बजाया रातभर डीजे, सामने आई सच्चाई

Bobby Deol planning to turn DJ for long time
बॉबी के पास पिछले काफी समय से कोई फिल्म नहीं है। वो क्रिकेट खेलकर अपना वक्त गुजारते दिखते हैं। वहीं दूसरी ओर एक बार पहले अमेरिका में भी बॉबी देओल डीजे बन लोगों कोे नचा चुके हैं। ऐसे में बॉबी के बतौर डीजे पहले प्रोग्राम के बाद ये चर्चा है कि खाली बैठे बॉबी अब यही काम करेंगे।उनके प्रशंसक जानना चाहते हैं कि अगली बार बॉबी का डीजे कहां बजेगा? तो क्या अब बॉबी डीजे बनकर ही रह जाएंगे?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed