'मिस्टर इंडिया' फिल्म का एक सीन आपको याद होगा, जिसमें भगवान हनुमान की मूर्ति गुंडों की पिटाई करती है। इस दौरान एक अंग्रेज बजरंग बली का जयकारा लगा रहा होता है। ये बॉब क्रिस्टो थे। 1938 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में जन्में क्रिस्टो का असल नाम रॉबर्ट जॉन क्रिस्टो था। बॉब ने 'गुमराह', 'रूप की रानी चोरों का राजा', 'नमक हलाल', 'कालिया', 'हादसा' जैसी कई फिल्मों में काम किया था। 80 के दशक में बॉब क्रिस्टो बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए। ज्यादातर फिल्मों में उनका किरदार विदेशी डॉन या स्मगलर का होता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉब क्रिस्टो परवीन बाबी की प्यार में अपनी इंजीनियर की नौकरी छोड़ भारत आ गए थे।
जन्म के बाद उनके पिता 1943 में जर्मनी ले गए, ताकि वो वहां अपनी दादी और बुआ के साथ रह सकें। हालांकि उसी दौरान जर्मनी में वर्ल्ड वॉर चल रहा था। ऐसे में बॉब ने वहां पढ़ाई के साथ ही थिएटर भी शुरू कर दिया। अपनी पहली वाइफ हेल्गा से उनकी मुलाकात भी थिएटर के दौरान ही हुई थी।
2 of 5
बॉब क्रिस्टो
- फोटो : Social media
बाद में उन्होंने हेल्गा से शादी कर ली। हेल्गा के तीन बच्चे हुए एक बेटा डॉरियस और दो बेटियां मॉनिक और निकोल। हालांकि बाद में एक कार एक्सीडेंट में हेल्गा की मौत हो गई। बॉब की पहली पत्नी हेल्गा की मौत के बाद उन्होंने दूसरी शादी नरगिस से की। बॉब के हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के पीछे भी दिलचस्प कहानी है। दरअसल, बॉब क्रिस्टो ने पहली बार परवीन बाबी को टाइम मैगजीन के कवर पर देखा था।
3 of 5
परवीन बाबी
- फोटो : सोशल मीडिया
परवीन को देखते ही बॉब उन पर फिदा हो गए। इसके बाद परवीन से मिलने के लिए वो भारत चले आए। यहां पहुंचकर बॉब की मुलाकात चर्चगेट के पास एक फिल्म की यूनिट से हुई। बातों-बातों में उन्हें पता चला कि कैमरामैन अगले ही दिन फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन' के सेट पर परवीन बाबी से मिलने वाला है। इसके बाद बॉब ने कैमरामैन से पता ले लिया और अगले दिन परवीन से मिलने पहुंच गए। बॉब यहां अपने दोस्त कैमरामैन से बात ही कर रहे थे, कि तभी उन्हें किसी लड़की की आवाज सुनाई दी। मुड़कर देखा तो सामने परवीन थीं।
4 of 5
बॉब क्रिस्टो-परवीन बाबी
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉब भी खुशी के मारे परवीन के पास पहुंच गए और कहा, 'आप तो परवीन बाबी नहीं हैं? इसके बाद वो मैग्जीन का कवर दिखाते हुए बोले- ये लड़की परवीन है। इस पर परवीन खूब हंसीं और बोलीं, 'मैं शूटिंग के अलावा मेकअप नहीं करती। इसके बाद परवीन और बॉब क्रिस्टो की दोस्ती हो गई। बॉब के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्हें ब्रेक सुजैन खान के पिता संजय खान ने दिया। संजय ने 1980 में आई फिल्म 'अब्दुल्ला' में उन्हें काम करने का मौका दिया।
5 of 5
बॉब क्रिस्टो
- फोटो : सोशल मीडिया
इसमें भी बॉब ने नेगेटिव रोल ही किया था। इसके बाद उन्होंने करीब 200 फिल्मों में काम किया। बॉब ने अपने फिल्मी करियर में गैंगस्टर, जालिम अंग्रेज अफसर, गुंडा, भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर, डकैत और सुपारी किलर जैसे कई रोल किए। 20 मार्च, 2011 को 72 साल की उम्र में हार्ट अटैक (लेफ्ट वॉल्व में तकलीफ के कारण) से बेंगलुरू में बॉब क्रिस्टो का निधन हो गया।