अभिनव देव डायरेक्टेड और इरफान खान स्टारर फिल्म ब्लैकमेल का ट्रेलर तो अब तक आपने देख ही लिया होगा। जाहिर है ट्रेलर देखने के बाद फिल्म को लेकर उत्सुकता भी बढ़ गई होगी। तो चलिए आपकी उत्सुकता को थोड़ा और बढ़ा देते हैं और बताते हैं कि ट्रेलर के यह 5 सीन्स देखने के बाद आप फिल्म देखने को मजबूर जरूर हो जाएंगे।
ट्रेलर की शुरुआत ही जोक से होती है। दरअसल होता यूं है कि वाइफ को सरप्राइज देने के लिए इरफान जल्दी घर आने का प्लान बनाते हैं लेकिन जैसी ही बेडरूम में पहुंचते हैं वह कुछ ऐसा देख बैठते हैं जिसके बाद उनकी जिंदगी खुद एक जोक बन जाती है।
इसके बाद जाहिर सी बात है कोई भी पति अपनी पत्नी को जान से मार डालने की सोचेगा लेकिन इस फिल्म में ऐसा कुछ नहीं होता। इसके बाद इरफान खान पत्नी के प्रेमी को ब्लैकमेल करना शुरू कर देते हैं। फिर आगे जो होता है उसके लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें।
जब इरफान खान अपनी वाइफ के प्रेमी से इस अफेयर की कीमत 1 लाख मांगते हैं तो दोनों परेशान होकर पैसे जुटाने लगते हैं। थियेटर में फिल्म देखते हुए जहां इरफान यानि की देव की वाइफ पैसे की टेंशन में होती है वहीं उसका प्रेमी पास बैठे दो लोगों का रोमांस देख रहा होता है।
खैर कहानी छोड़िये ट्रेलर बड़ा ही मजेदार है। इरफान खान हमेशा की तरह छाए हुए हैं। 'देली बेली' फेम डायरेक्टर अभिनय देव की इस फिल्म की अबतक जो झलक सामने आई है वो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म में किस तरह का मसाला परोसा जाता है।