बॉलीवुड के
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने उनके नाम पर बन रहे
म्यूजियम को लेकर बड़ी बात कही है। पता हो कि हाल ही में बीजेपी विधायक अमीत सतम ने उनके नाम पर म्यूजियम बनाने की बात कही थी।
अमिताभ ने अमीत सतम की बात का जवाब देते हुए कहा कि वह ऐसा कुछ नहीं चाहते हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि मैंने इसकी सहमति बिल्कुल नहीं दी है। ऐसा कुछ भी नहीं होगा। गौरतलब है कि अंधेरी विधायक अमीत ने बीते दिनों विधानसभा में अमिताभ के नाम पर म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव रखा था।
खबरों की मानें तो अमीत ने बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन के काम को देखते हुए यह म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव रखा था। वह इस म्यूजियम को जुहू स्थिति अमिताभ के घर के नजदीक बनना चाहते हैं। लेकिन अमिताभ ने विधायक अमीत की बातों पर सहमति जाहिर नहीं की है।
आपको बता दें कि महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘102 नॉट आउट’की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में हैं। अमिताभ इस फिल्म में एक 102 साल के बूढ़े इंसान का किरदार निभा रहे हैं जो कि 75 साल के ऋषि कपूर के पिता बने हैं। फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। फिल्म 4 मई को रिलीज होगी।