कॉमेडियन राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल हो गए हैं। इस दौरान अभिनेता ने अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों को खूब हंसाया है। फिर चाहे वो फिल्म 'भूल भुलैया' का किरदार हो या फिल्म 'चुप चुप के' या कोई और किरदार रहा हो। सभी में राजपाल ने दर्शकों का दिल जीता है। तो वहीं अभिनेता की जिंदगी में एक बुरा वक्त भी आया था और जब उन्हें जेल जाना पड़ा था। राजपाल के जेल जाने की खबर से सभी फैंस हैरान हो गए थे। लेकिन अभिनेता ने जेल में अपना वक्त कुछ इस तरह से बिताया कि लोग खुश हो गए थे।
2 of 5
राजपाल यादव
- फोटो : file photo
5 करोड़ का चेक बाउंस होने की वजह से दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को 3 महीने की सजा सुनाई थी और उन्हें अपनी सजा तिहाड़ जेल में काटनी पड़ी थी। जब राजपाल जेल में अपनी सजा काट रहे थे। उस दौरान वो लोगों को अपनी कॉमेडी से हंसाते थे। राजपाल सभी लोगों से अच्छे से बात करते थे और खाली समय में कॉमेडी करके सभी का मनोरंजन किया करते थे।
जेल से बाहर आने के बाद अभिनेता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'जेल में मौजूद लोगों से बातचीत करता था। उनके साथ एक्टिविटी में भाग लेता था। जब मैं फिल्म की शूटिंग कर रहा होता था और गांव जाना पड़ता था तो मैं वहां के लोगों से भी बातचीत करता था। यह चीजें आपको जिंदगी में नई चीजें सिखाती हैं। जेल के अंदर मैंने राजू की पाठशाला बनाई थी। जहां मैं लोगों को एक्टिंग सिखाता था। मैं इस प्लान को दूसरे शहरों में भी ले जाना चाहता हूं।'
4 of 5
राजपाल यादव
- फोटो : twitter
बता दें कि साल 2010 में राजपाल यादव ने बतौर डायरेक्टर अपनी फिल्म 'अता-पता लापता' के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। जब अभिनेता ने इस रकम को नहीं चुकाया को लोन देने वाले व्यक्ति ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट में समझौता हुआ था कि राजपाल 10 करोड़ 40 लाख की रकम लौटाएंगे, लेकिन जब यह रकम उन्होंने नहीं चुकाई तो कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया था। इसके बाद जब इस पैसे की वापसी के लिए राजपाल ने एक्सिस बैंक का चेक उस शख्स को दिया था। जो कि बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया था। इसके बाद ही शख्स ने वकील के जरिए राजपाल को इस संबंध में नोटिस भेजा था।
5 of 5
राजपाल यादव
- फोटो : Instagram
अभिनेता राजपाल यादव के करियर की बात करें तो उन्होंने दूरदर्शन के धारावाहिक 'मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल' में अभिनय करते हुए अपने करियर की शुरुआत की थी। राजपाल निगेटिव रोल्स करने में सफल हुए लेकिन बाद में उन्होंने कॉमेडी रोल्स को ज्यादा तवज्जो दी। जैसा कि उन्होंने 'प्यार तूने क्या किया' में अभिनय किया था और इसके बाद वे हिन्दी फिल्मों के मुख्य हास्य कलाकार बन गए। उन्होंने फिल्म 'हंगामा', 'रेस अंगेस्ट टाइम', 'चुप चुप के', 'गरम मसाला', 'फिर हेरा फेरी', 'ढोल', 'भूल भुलैया' जैसी तमाम फिल्मों में काम किया और दर्शकों को अपने अंदाज से खूब लोटपोट किया।