बॉलीवुड में पर्दे के पीछे के कई किस्से ऐसे होते हैं जो दर्शकों को फिल्म जितने ही दिलचस्प लगते हैं। ऐसा ही एक किस्सा है मिथुन चक्रवर्ती और हेमा मालिनी का जब एक फिल्म को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई थी। हेमा और मिथुन दोनों ही बॉलीवुड का बड़ा नाम रहे हैं। आज दोनों राजनीति में भी सक्रिय हैं। सबसे खास बात ये है कि दोनों ही सितारे बीजेपी से जुड़े हैं। हालांकि एक फिल्म के दौरान दोनों सितारों के बीच खूब बहस हो गई थी।
2 of 5
मिथुन चक्रवर्ती, हेमा मालिनी
- फोटो : Instagram
ये बात है साल 1988 की जब मिथुन चक्रवर्ती और हेमा मालिनी को फिल्म 'गलियों का बादशाह' में कास्ट किया गया था। उन दिनों हेमा मालिनी तो इंडस्ट्री की मशहूर हीरोइन थी हीं, मिथुन भी बड़े स्टार हुआ करते थे। इस फिल्म में दोनों के काफी रोमांटिक सीन भी फिल्माए गए थे।
3 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : Twitter- @BombayBasanti
खबरों की मानें तो इस फिल्म के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने निर्देशक से कहा था कि हेमा मालिनी के मुकाबले फिल्म में उनके सीन ज्यादा रखें जाएं। उन्होंने कहा था कि हेमा के कुछ सीन फिल्म से हटा देने चाहिए। वहीं हेमा को निर्देशक और मिथुन चक्रवर्ती की इस बात चीत का पता चल गया था।
4 of 5
मिथुन चक्रवर्ती का होटल
- फोटो : mithunhotels.com
हेमा मालिनी ने पता किया कि फिल्म में उनके और मिथुन चक्रवर्ती के निभाए कुछ रोमांटिक सीन को भी फिल्म से हटा दिया गया था। इसके बाद हेमा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वो निर्देशक के पास जा पहुंची। उन्होंने मिथुन और निर्देशक शेर जंग से कहा कि अगर फिल्म में इंटीमेट सीन नहीं रखने थे तो फिल्माए क्यों। क्या ये एक तरह का शोषण नहीं है?
5 of 5
हेमा मालिनी, मिथुुन चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram
इसके बाद फिल्म के निर्देशक शेर जंग सिंह ने कहा कि उन्होंने फिल्म के वही सीन हटाए हैं जो उन्हें लगा कि जरूरी नहीं है, लेकिन हेमा किसी भी तरह से सुनने को तैयार नहीं हुईं। इसके बाद उन्होंने फिल्म के दूसरे अभिनेता राजकुमार से इस बात की शिकायत की । राजकुमार ने हेमा का साथ देते हुए फिल्म के निर्देशक को डांट लगाई। कहा जाता है कि उस फिल्म के बाद मिथुन चक्रवर्ती और हेमा मालिनी के बीच लंबे समय तक कड़वाहट बनी रही। हालांकि समय के साथ चीजें सुधरी और उनमें फिर दोस्ती हो गई। इन दिनों दोनों ही सितारे राजनीति में सक्रिय हैं। हेमा मालिनी जहां मथुरा से दूसरी बार लोकसभा सांसद बनी हैं तो वहीं मिथुन ने बंगाल चुनावों के मद्देनजर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।