फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजपाल यादव को इस वजह से हुई थी तीन महीने की सजा, खाली समय में करना पड़ता था ये काम

Mon, 15 Mar 2021 06:40 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 15 Mar 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special: When Actor Rajpal Yadav Performs Comedy Act In Tihar Jail
राजपाल यादव - फोटो : Instagram

कॉमेडियन राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल हो गए हैं। इस दौरान अभिनेता ने अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों को खूब हंसाया है। फिर चाहे वो फिल्म 'भूल भुलैया' का किरदार हो या फिल्म 'चुप चुप के' या कोई और किरदार रहा हो। सभी में राजपाल ने दर्शकों का दिल जीता है। तो वहीं अभिनेता की जिंदगी में एक बुरा वक्त भी आया था और जब उन्हें जेल जाना पड़ा था। राजपाल के जेल जाने की खबर से सभी फैंस हैरान हो गए थे। लेकिन अभिनेता ने जेल में अपना वक्त कुछ इस तरह से बिताया कि लोग खुश हो गए थे।

Birthday Special: When Actor Rajpal Yadav Performs Comedy Act In Tihar Jail
राजपाल यादव - फोटो : file photo

5 करोड़ का चेक बाउंस होने की वजह से दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को 3 महीने की सजा सुनाई थी और उन्हें अपनी सजा तिहाड़ जेल में काटनी पड़ी थी। जब राजपाल जेल में अपनी सजा काट रहे थे। उस दौरान वो लोगों को अपनी कॉमेडी से हंसाते थे। राजपाल सभी लोगों से अच्छे से बात करते थे और खाली समय में कॉमेडी करके सभी का मनोरंजन किया करते थे।

Birthday Special: When Actor Rajpal Yadav Performs Comedy Act In Tihar Jail
राजपाल यादव

जेल से बाहर आने के बाद अभिनेता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'जेल में मौजूद लोगों से बातचीत करता था। उनके साथ एक्टिविटी में भाग लेता था। जब मैं फिल्म की शूटिंग कर रहा होता था और गांव जाना पड़ता था तो मैं वहां के लोगों से भी बातचीत करता था। यह चीजें आपको जिंदगी में नई चीजें सिखाती हैं। जेल के अंदर मैंने राजू की पाठशाला बनाई थी। जहां मैं लोगों को एक्टिंग सिखाता था। मैं इस प्लान को दूसरे शहरों में भी ले जाना चाहता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: When Actor Rajpal Yadav Performs Comedy Act In Tihar Jail
राजपाल यादव - फोटो : twitter

बता दें कि साल 2010 में राजपाल यादव ने बतौर डायरेक्टर अपनी फिल्म 'अता-पता लापता' के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। जब अभिनेता ने इस रकम को नहीं चुकाया को लोन देने वाले व्यक्ति ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट में समझौता हुआ था कि राजपाल 10 करोड़ 40 लाख की रकम लौटाएंगे, लेकिन जब यह रकम उन्होंने नहीं चुकाई तो कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया था। इसके बाद जब इस पैसे की वापसी के लिए राजपाल ने एक्सिस बैंक का चेक उस शख्स को दिया था। जो कि बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया था। इसके बाद ही शख्स ने वकील के जरिए राजपाल को इस संबंध में नोटिस भेजा था।

विज्ञापन
Birthday Special: When Actor Rajpal Yadav Performs Comedy Act In Tihar Jail
राजपाल यादव - फोटो : Instagram

अभिनेता राजपाल यादव के करियर की बात करें तो उन्होंने दूरदर्शन के धारावाहिक 'मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल' में अभिनय करते हुए अपने करियर की शुरुआत की थी। राजपाल निगेटिव रोल्स करने में सफल हुए लेकिन बाद में उन्होंने कॉमेडी रोल्स को ज्यादा तवज्जो दी। जैसा कि उन्होंने 'प्यार तूने क्या किया' में अभिनय किया था और इसके बाद वे हिन्दी फिल्मों के मुख्य हास्य कलाकार बन गए। उन्होंने फिल्म 'हंगामा', 'रेस अंगेस्ट टाइम', 'चुप चुप के', 'गरम मसाला', 'फिर हेरा फेरी', 'ढोल', 'भूल भुलैया' जैसी तमाम फिल्मों में काम किया और दर्शकों को अपने अंदाज से खूब लोटपोट किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed