विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर के शुरुआती दौर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। हाल ही में विवेक ने 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी' की बायोपिक से अपनी किस्मत दोबारा आजमाने की कोशिश की लेकिन कुछ ज्यादा सफल नहीं हुए। 3 सितबंर 1976 में जन्में विवेक ने साल 2002 में फिल्म 'कंपनी' से डेब्यू किया था। ये फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी थी।
विवेक ओबेरॉय का फिल्मी करियर अच्छा चल रहा था इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे उनके करियर पर सीधा असर पड़ा। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर ऐश्वर्या और सलमान की मुलाकात हुई। साल 1999-2001 से लेकर इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया लेकिन सलमान की वजह से सब खत्म हो गया।
ऐश्वर्या से अलग हो चुके सलमान अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते थे। ऐश्वर्या फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होती थीं और सलमान वहां पहुंच कर हंगामा कर देते थे। सलमान के गुस्से से भी ऐश्वर्या परेशान हो चुकी थीं। इसी बीच विवेक ओबरॉय उनकी टूटती लवस्टोरी के बीच में कूद पड़े। ऐश्वर्या पहले से ही सलमान के प्यार में दुखी थीं और ऐसे समय में विवेक ऐश का सहारा बने। लेकिन ऐश्वर्या को संभालने के चक्कर में उस दिन विवेक ने जो किया उसने उनका करियर ही बर्बाद करके रख दिया।
4 of 5
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी दौरान विवेक ओबेरॉय ने एक बड़ी गलती कर दी। विवेक ने एक होटल के कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और खुलासा किया कि उन्हें सलमान की तरफ से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। यही नहीं सलमान ने उन्हें 42 बार कॉल किया। इस कॉन्फ्रेंस ने किसी का भला करने के बजाए विवेक का ही सब कुछ छीन लिया। जिसके लिए विवेक ने इतना बड़ा कदम उठाया उसने भी उनका साथ छोड़ दिया।
ऐश्वर्या के साथ-साथ विवेक के हाथों से कई फिल्मों के ऑफर भी निकल गए। इंडस्ट्री में सलमान खान एक बड़े स्टार थे जबकि विवेक ने अपना करियर शुरू ही किया था। सलमान से पंगे की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें कोई अपनी फिल्म में नहीं लेना चाहता था। इस घटना के बाद विवेक का करियर उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया। बीते दिनों विवेक ने ऐशवर्या पर एक मीम शेयर किया था जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना हुई थी।