हिंदी सिनेमा के सदाबहार एक्टर अशोक कुमार आज भले ही हमारे बीच नहीं है। लेकिन उनकी फिल्में, उनकी अदाकारी आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। वह उन एक्टर्स में से थे जो देखते ही देखते देश के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए। एक वक्त ऐसा था जब इस सुपरस्टार का स्टाइल और डायलॉग लोगों की जुबान पर हुआ करते थे। लड़कियां उनकी एक झलक पाने को तरसा करती थीं। इनकी फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लंबी लाईन लगा करती थी। आलम ये था कि सिर्फ हिन्दुस्तानी ही नहीं, बल्कि अंग्रेज भी उनकी फिल्में को चाव से देखा करते थे। लेकिन उनकी फिल्म के एक गाने को सुनने के बाद अंग्रेजों में खलबली मच गई थी। चलिए आज अशोक कुमार के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनसे जुड़े इस रोचक किस्से के बारे में।
फिल्मों में आने के बाद बदला नाम
अशोक कुमार का जन्म 13 अक्टूबर 1911 को भागलपुर बिहार में हुआ था। उनके माता पिता ने उनका नाम 'कुमुदलाल गांगुली' रखा था और फिल्म इंडस्ट्री में प्यार से लोग इन्हें दादामुनि (बड़ा भाई)' भी कहते थे। लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर अशोक कुमार कर लिया था।
2 of 5
अशोक कुमार
- फोटो : Amar Ujala
फिल्म के गाने में मचाया हंगामा
साल 1947 में आयी फिल्म 'किस्मत' में पहली बार अशोक कुमार को सिगरेट पीते और जुआ खेलते दिखाया गया था, वह इस फिल्म में ठग की भूमिका में थे। उस समय द्वितीय महायुद्ध चल रहा था। उनकी फिल्म 'किस्मत' में एक गाना था, जो हर भारतीय तो पसंद आ रहा था, लेकिन इस गाने को सुनकर ब्रिटिश सरकार ने इस फिल्म पर पाबंदी लगाने का फैसला कर लिया था।
3 of 5
अशोक कुमार और मधुबाला
- फोटो : Instagram
स्वतंत्रता सैनानियों में मशहूर हुआ गाना
फिल्म का गाना 'दूर हटो ऐ दुनियावालों हिंदोस्तां हमारा है!' उस दौरान स्वतंत्रता सैनानियों में काफी मशहूर हुआ था। ब्रिटिश हुकूमत इस गाने से पूरी तरह डर गई थी, उन्हें लगने लगा था कि इस गाने की वजह से देश में उनके खिलाफ बगावत हो जाएगी। जिसके बाद इस फिल्म को बैन करने का फैसला किया गया।
4 of 5
देविका रानी और अशोक कुमार
अशोक कुमार ने चली चाल
फिल्म देश में काफी मशहूर हुई थी। अंग्रेजों को शांत कराने के लिए अशोक कुमार ने एक चाल चली, उन्होंने अंग्रेजों से कहा कि ये गाना अंग्रेजों के खिलाफ नहीं बल्कि जर्मन और जापानियों के खिलाफ है। जिसके बाद अंग्रेजों को उनकी बात पर यकीन हो गया।
1 करोड़ की कमाई
'किस्मत' देश की सबसे सुपरहिट फिल्म साबित हुई। ये देश की पहली फिल्म बनी जिसने एक करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म ने अशोक कुमार को देश का सबसे बड़ा सुपरस्टार बना दिया था।