फिल्म शेरशाह में अभिनेत्री कियारा आडवाणी के पिता का रोल निभाने वाले अभिनेता बिजय जे आनंद ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उनका कहना है कि वो वैक्सीन नहीं लगायेंगे। वैक्सीनेशन सबसे बड़ा घोटाला है। बिजय जे आनंद ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, मेरे लिए मेरा शरीर एक मंदिर है, मैं अपने शरीर में किसी भी तरह का कैमिकल नहीं जाने दूंगा। उन्होंने कहा, मैं एक्टिंग नहीं करना चाहता, मैं नौकरी नहीं करूंगा। मैंने ये इन सबको मना कर दिया।
एक्टर बिजय जे आनंद ने कहा कि उन्होंनें अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है। आगे भी नहीं लगवाएंगे। अभिनेता का कहना है कि वैक्सीन नहीं लगाने के कारण उनको काम में नुकसान भी हुआ है, लेकिन फिर भी वो वैक्सीन कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनेंगे।
उन्होंने अपने साक्षात्कार में कहा, मैं दो फिल्में खो चुका हूं, जिन्हें लंदन में शूट किया जाना था। एक बहुत बड़ी वेब सीरीज मेरे हाथ से निकल गई है, जो कि सेर्बिया में शूट होनी थी। मुझे दुबई में एक अवॉर्ड मिलने वाला था, लेकिन मैं वहां जा नहीं सकता था। मैंने ये सब देखा है। मैं जानता हूं मैं कई काम खो रहा हूं। इसके बाद भी मैं वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा।
वैक्सीन को बताया राजनीतिक चीज
अभिनेता बिजय जे आनंद ने वैक्सीन को राजनीतिक चीज बताया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वैक्सीनेशन मानव जाति के इतिहास में अब तक का सबसे बड़े घोटालों में से एक है। ये ही वजह है कि मैंने फैसला लिया है, मैं वैक्सीनेशन का हिस्सा नहीं बनूंगा।
अभिनेता का कहना है कि उनकी 14 साल की बेटी को एक फिल्म में रोल मिला है, जिस कारण से वो लंदन जा रही है। पत्नी और मैंने वैक्सीनेशन नहीं किया है, जिस कारण हम अपनी बेटी के साथ नहीं जा पा रहे हैं।
अभिनेता ने कहा कि ये सब देखने के बाद भी मैं कोरोना की वैक्सीन नहीं लगाऊंगा। आपको बता दें कि जहां एक तरफ सरकार रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीनेशन प्रोग्राम का आयोजन करा रही है और देश के नागरिक कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगा रहे हैं, वहीं अभिनेता का यह कहना है कि वो किसी भी हालत में वैक्सीन नहीं लगायेंगे अपने आप में चौंकाने वाला है।