राकेश बापट और शमिता शेट्टी पिछले काफी समय से अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बिग बॉस ओटीटी के घर में बनी इस जोड़ी को फैंस साथ देखना पसंद करते हैं और प्यार से इन्हें शारा बुलाते हैं। राकेश और शमिता के ब्रेकअप की खबरें कई बार सामने आईं, लेकिन कभी इसकी पुष्टि नहीं मिली थी। हालांकि अब राकेश ने इस बात का एलान कर दिया है कि अब दोनों साथ नहीं हैं। दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस काफी हैरान हैं।
2 of 4
राकेश बापट, शमिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, राकेश बापट ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है। राकेश ने लिखा, 'मैं आप लोगों के साथ ये बात शेयर करना चाहता हूं कि मैं और शमिता अब साथ नहीं हैं। किस्मत ने हमारे रास्तों को सबसे असामान्य परिस्थितियों में मिला दिया। थैंक यू शारा फैमिली बहुत सारा प्यार और सपोर्ट करने के लिए। एक निजी व्यक्ति होने के नाते मैं सार्वजनिक रूप से अपने ब्रेकअप की घोषणा नहीं करना चाहता था, लेकिन मुझे लगता है हम अपने फैंस को बताने के हकदार हैं।'
3 of 4
राकेश बापट, शमिता शेट्टी
- फोटो : social media
इसके आगे राकेश ने लिखा, 'मुझे पता है कि इससे आपका दिल टूट जाएगा, लेकिन आशा है कि आप सभी हम दोनों व्यक्तिगत तौर पर प्यार करेंगे। आप सभी के सपोर्ट का जरूरत है। ये म्यूजिक वीडियो आप सभी के लिए है।' बात दें कि दोनों ने एक म्यूजिक वीडियो शूट किया है, जो जल्द ही रिलीज होने वाला है।

4 of 4
राकेश बापट, शमिता शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सबके बीच सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर भी तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें राकेश शमिता को किस करते नजर आ रहे थे। ऐसे में फैंस ये कयास लगा रहे थे कि दोनों के बीच अब सब ठीक हो गया है। वहीं, अब राकेश की पोस्ट ने ये बात साफ कर दी है कि दोनों ने अब अपना राहें अलग कर ली हैं। गौरतलब हो कि 'बिग बॉस ओटीटी' के बाद भी दोनों को साथ में कई बार स्पॉट किया गया था और दोनों की शादी तक की खबरें सामने आने लगी थी। वहीं, अब दोनों के ब्रेकअप से ‘शारा’ फैंस भी दुखी हैं।