सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' को जहां मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो को टैग मिला हुआ है तो वहीं यह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। फिलहाल 'बिग बॉस' के 16वें सीजन की प्रीमियर नाइट का एपिसोड शुरू हो चुका है और एक-एक करके इसके कंटेंस्टेंट के नाम भी सामने आते जा रहे हैं। हर बार शो के कंटेंस्टेंट को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता रहती है और हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस के घर में कई जाने-माने चेहरे दिखाई देने वाले हैं। इन्हीं नामों में से एक नाम है श्रीजिता डे का। अब अभिनय की दुनिया की ये हसीना भी बिग बॉस के 16वें सीजन में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए तैयार है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन हैं श्रीजिता डे?
Bigg Boss 16: कौन हैं 'बिग बॉस 16 ' की कंटेस्टेंट श्रीजिता डे? बॉलीवुड में भी आजमा चुकी हैं हाथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन