फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   BIGG BOSS 15 Salman Khan Eid treat for fans Unveils first promo show BIGG BOSS OTT ON VOOT

Bigg Boss 15: ईद पर सलमान खान ने फैंस को दिया तोहफा, बिग बॉस ओटीटी का किया आधिकारिक एलान

Wed, 21 Jul 2021 10:48 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 21 Jul 2021 10:48 PM IST
सार

बिग बॉस के सीजन 15 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, टीवी पर बिग बॉस के 15वें सीजन से पहले बिग बॉस ओटीटी शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
BIGG BOSS 15 Salman Khan Eid treat for fans Unveils first promo show BIGG BOSS OTT ON VOOT
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस के सीजन 15 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, टीवी पर बिग बॉस के 15वें सीजन से पहले बिग बॉस ओटीटी शुरू हो रहा है। अब ईद-उल-अजहा के मौके पर सलमान ने बिग बॉस ओटीटी का पहला प्रोमो रिलीज कर फैंस को ईदी दे दी है। बॉलीवुड अभिनेता और शो के होस्ट सलमान ख़ान ने एक मज़ेदार प्रोमो के शो की आधिकारिक की है।प्रोमो में सलमान ठहाके लगाते नज़र आ रहे हैं और कहते हैं, 'इस बार का बिग बॉस इतना क्रेजी होगा कि टीवी पर बैन हो जाएगा। बिग बॉस ओटीटी वूट पर रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन


बिग बॉस के प्रोमो रिलीज के मौके पर सलमान खान ने कहा, 'यह बेहद अच्छी बात है कि बिग बॉस का 15वां सीजन डिजिटल फर्स्ट होगा। इसके जरिए इंटरैक्टीविटी बढ़ेगी और ऑडियंस को ना सिर्फ भरपूर मनोरंजन मिलेगा बल्कि शो में पार्टिसिपेट करने के मौकों के साथ ही एंगेज होने, टास्क देने और लोगों का लोगों द्वारा गेम खेलने का मौक़ा भी मिलेगा।' सलमान खान ने इसके साथ ही पार्टिसिपेंट्स को एक एडवाइस भी दी है। सलमान कहते हैं, 'मेरी सभी पार्टिसिपेंट्स को ये सलाह है कि एक्टिव रहें लोगों का मनोरंजन करें और बिग बॉस के घर में अच्छे से रहें।' 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Voot (@voot)



हाल ही में वूट ने बिग बॉस ओटीटी को लेकर अनाउंसमेंट की थी। चैनल ने बताया था कि शो के पहले छह हफ्ते टीवी से पहले वूट पर दिखाए जाएंगे। फैंस जब चाहे अपने मोबाइल पर शो देख सकते हैं। इस ऐलान के बाद से शो ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। प्रोमो में बताया जाता है कि टीवी पर आने से छह हफ़्ते पहले शो वूट पर आ रहा है।ऐसे में टीवी पर बिग बॉस 15 अक्टूबर के आख़िरी हफ़्ते में शुरू हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed