रियलिटी शो बिग बॉस 15 का आगाज हो चुका है। इस शो का शनिवार और रविवार को ग्रैंड प्रीमियर था। जिसमें बिग बॉस 15 के प्रतिभागियों ने एंट्री ली। इसके साथ ही कई सितारों ने अपनी खास प्रस्तुती दी। अभिनेता रणवीर सिंह भी बिग बॉस 15 के ग्रैंड प्रीमियर पर पहुंचें थे। उन्होंने शो के होस्ट और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान के साथ काफी मस्ती की। दरअसल, रणवीर सिंह शो के ग्रैंड प्रीमियर में अपने शो बिग पिक्चर का प्रमोशन करने पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान सलमान खान के साथ गेम खेला।
रणवीर सिंह ने फिल्म बजरंगी भाईजान में सलमान खान की तस्वीर उनको दिखाई। रणवीर ने उनसे पूछा कि बजरंगी भाईजान की गर्लफ्रेंड का नाम क्या था? इस सवाल को सुनते ही सलमान खान हंसने लगे और उन्होंने मजेदार जवाब दिया।
2 of 5
बिग बॉस के सेट पर सलमान खान और रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान ने हंसते हुए दिया ऐसा जवाब
सलमान खान हंसते हुए रणवीर सिंह से कहा, 'अरे मुझे मेरी गर्लफ्रेंड का नाम नहीं याद, तू बजरंगी की गर्लफ्रेंड का नाम पूछ रहा है।' इसके बाद रणवीर सिंह ने सलमान खान को कुछ ऑप्शन दिये।इसके बाद सलमान खान थोड़ी देर तक सोचते रहते हैं और फिर अभिनेत्री करीना कपूर से माफी मांगते हैं।
3 of 5
बिग बॉस के सेट पर सलमान खान और रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके कुछ देर बाद सलमान खान, रणवीर सिंह को सही जवाब देते हैं। सलमान खान शो में पहुंचें रणवीर सिंह को बताते हैं कि बजरंगी भाईजान की गर्लफ्रेंड का नाम रसिका था।
4 of 5
बिग बॉस के सेट पर सलमान खान और रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बिग बॉस में शनिवार के दिन 13 प्रतिभागियों की एंट्री हुई। ग्रैंड प्रीमियर दो दिन का रखा गया था। अब इस शो को लेकर अन्य खुलासे होंगे। रविवार के दिन ही बिग बॉस ओटीटी के प्रतिभागियों की भी एंट्री होने वाली है।
5 of 5
बिग बॉस के सेट पर सलमान खान और रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आपको बता दें कि बिग बॉस में रणवीर सिंह की स्टेज पर एंट्री ही जबरदस्त थी। वो चुपचाप स्टेज पर आकर बैठ गए थे। उन्हें देखकर सलमान खान ने कहा, इसे हर जगह घुसने की आदत है। ये सुनते ही रणवीर सिंह हंसने लगे। रणवीर सिंह ने कहा कि उन्हें सुल्तान फिल्म इतनी पसंद आई कि वो हॉल में ही स्क्रीन के सामने डांस करने लगे। रणवीर सिंह ने सलमान खान से सवाल पूछा कि आखिर शोले फिल्म में गब्बर सिंह के पिता का नाम क्या था? उन्होंने इसका जवाब दिया हरि सिंह।