बिग बॉस का 15 वां सीजन भी खूब धमाकेदार रहा। इस बार के सीजन में भी कंटेस्टेंट एक दूसरे से जमकर भिड़ते नजर आए और खूब कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई। आखिरकार अब बिग बॉस 15 अपने आखिरी पड़ाव पर है। ग्रैंड फिनाले की शुरुआत हो चुकी है और टॉप फाइव फाइनलिस्ट चुने जा चुके हैं। पांचो फाइनलिस्ट के बीच कड़ा मुकाबला होगा लेकिन देखना ये होगा कि इन पांच लोगों में से कौन होगा जो दस लाख रुपये लेकर बिना मुकबला किए ही फाइनल में ट्रॉफी पर अपनी दावेदारी खत्म कर देगा। आज रात दर्शकों का इंतजार खत्म होगा और बिग बॉस 15 का विनर चुना जाएगा। शो के होस्ट सलमान खान विनर की घोषणा करेंगे।
Bigg Boss 15 Finale: आज चुना जाएगा बिग बॉस 15 का विनर, टॉप 5 में कौन है वह जो 10 लाख लेकर हो जाएगा फाइनल से बाहर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन