बिग बॉस 14 में गुरुवार प्रसारित एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क हुआ। इस दौरान संचालन का काम पवित्र पुनिया और एजाज खान को दिया गया। कैप्टेंसी टास्क के दौरान दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। सामने आए एक प्रोमो में अब पवित्र और राहुल वैद्य एक दूसरे से भिड़ते दिख रहे हैं।
Bigg Boss 14: राहुल वैद्य के इस आरोप पर भड़कीं पवित्र पुनिया, बोलीं- ‘मेरे सामने कहा तो चीर दूंगी’
अभी तक के खेल को देखें तो शुरुआत में पवित्र और राहुल के बीच अच्छी दोस्ती थी लेकिन जल्द ही उनमें अनबन होने लगी। प्रोमो वीडियो में पवित्र, राहुल पर चिल्लाती हुई कहती हैं कि उन्होंने उनके कैरेक्टर (चरित्र) पर सवाल कैसे उठाए हैं। यही नहीं उन्होंने राहुल को खूब खरी खोटी भी सुनाई।
पवित्र कहती हैं कि ‘राहुल आपने कैसे ये बात बोल दी कि अभिनव पर मेरा क्रश है?‘ बता दें कि अभिनव और उनकी पत्नी रुबीना दिलैक दोनों शो के कंटेस्टेंट्स हैं। राहुल जवाब देते हैं कि ‘आपने खुद ही ये बात कही है कि आपको अभिनव पर क्रश है।‘ पवित्र पलटवार करती हुई कहती हैं कि ‘आपकी हिम्मत कैसे हुई मेरे कैरेक्टर पर अंगुली उठाने की। आप कह रहे हैं कि मेरा एक ऐसे आदमी के ऊपर क्रश है जो पहले से शादीशुदा है। तुम्हारे जैसे ही मर्द होते हैं जो औरतों के कैरेक्टर पर लांछन लगाते हैं, तुम नीच हो।’
पवित्र कहती हैं कि ‘तुम्हारे जैसे मर्दों की वजह से औरतें बदनाम होती हैं। अगर मेरे बारे में कुछ कहा तो मैं चीर दूंगी।‘ आगे राहुल कहते हैं कि ‘मेरा मुंह है जो मेरा मन करेगा मैं बोलूंगा, जो तुझे बोलना है वो बोल।‘ इसके बाद पवित्र रोने लगती हैं तो रुबीना उनके पास जाकर उन्हें समझाती हैं कि ‘तुम्हारे दिल में क्या है तुम जानती हो, वो उसकी सोच दिखाती है।‘
वहीं निशांत, राहुल के पास जाकर उन्हें समझाते हैं कि ‘सॉरी बोल देगा तो बात खत्म हो जाएगी।‘ आगे राहुल ने कहा कि ‘मुझे पता है कि मैंने क्या कहा है और मैं बिल्कुल सॉरी नहीं बोलूंगा।‘ अब ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि क्या आगे राहुल, पवित्र से माफी मांगते हैं या नहीं।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on