बिग बॉस 14 में बीते दो दिनों में कई कंटेस्टेंट के बीच लड़ाइयां देखने को मिली। जैस्मिन भसीन और राहुल वैद्य टास्क के दौरान एक दूसरे से भिड़ गए। टास्क के दौरान घर वालों को अपना ट्रैवेल बैग सुरक्षित रखना था जबकि अन्य को उस ट्रैवेल बैग को खींचना था। राहुल ने जैस्मिन का बैग खींचा था जिसकी वजह से उन्हें हल्की सी चोट लग गई। जिसके बाद जैस्मिन वहां से चली जाती हैं और औरतों को कमजोर बताने वाले लोगों पर भड़क जाती हैं।
Bigg Boss 14: राहुल वैद्य के समर्थन में उतरे टेलीविजन सितारे, जैस्मिन भसीन ने लगाए थे ये आरोप
बुधवार प्रसारित एपिसोड में जैस्मिन ने राहुल पर पानी फेंक दिया। राहुल इस वक्त रेड जोन में हैं। इस दौरान रुबीना दिलैक ने जैस्मिन का समर्थन किया। हालांकि घर के कई सदस्य राहुल के समर्थन में खड़े दिखाई दिए। यही नहीं अब सोशल मीडिया पर टेलीविजन इंडस्ट्री के कई सितारों ने राहुल वैद्य का समर्थन किया।
काम्या पंजाबी ने लिखा कि ‘राहुल तुम गलत नहीं हो। जैस्मिन और उनका गैंग ओवरएक्टिंग कर रहे हैं या फिर हार हैंडल नहीं कर पा रहे हैं। यह लोग क्या बात बात पर औरत और मर्द का ज्ञान बांटना शुरू कर देते हैं। औरत औरत औरत करके औरत ही औरत को कमजोर बनाती और दिखाती है।‘
#Rahul u r not wrong at all, #Jasmin n gang r over reacting or maybe harr handle nahi kar paa rahe hai! Also yeh log kya baat baat par Aurat aur Mard ke gyan baatna shuru kar dete hai 😡 Aurat aurat aurat karke aurat hi aurat ko kamzor banati aur dikhati hai #BB14 @ColorsTV
देबीना चौधरी ने लिखा कि 'जब आप एक ही स्तर पर खेल रहे हो तो ये औरत मर्द क्या है? माफ करिए लेकिन मैं राहुल वैद्य का समर्थन करती हूं। मैं उसे बेवजह निशाना बनाते हुए देख रही हूं।'
When you are playing in the same level what is #auratmard sorry but I’m supporting #RahulVadiya I find him cornered unnecessarily ! #BiggBoss14 #BiggBoss2020
अभिनेता जय भानुशाली ने कहा कि 'पिछले एपिसोड में उसने (राहुल वैद्य) जो नॉमिनेशन किया वो गलत था लेकिन आज के एपिसोड में मुझे नहीं लगता कि उसने जैस्मिन को धमकी दी। हो सकता है कि यह उसकी रणनीति हो।'
His last episodes statement for nomination was wrong but in today's episode I don't feel he threatened jasmine..it could be tactics or may be just concern that you might get hurt..#RahulVadiya @ColorsTV #BiggBoss14