'बिग बॉस 13' के वीकेंड का वॉर एपिसोड में एलान किया गया कि इस सीजन ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दर्शकों की डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने इसे पांच हफ्ते और बढ़ाने का फैसला किया है। बिग बॉस ने जब शो के एक्सटेंशन का एलान किया तो शो के सभी कंटेस्टेंट बहुत खुश हो गए और एक दूसरे को बधाई देने लगे। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला परेशान दिखाई दिए।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
ऐसी खबरें हैं कि शो को पांच हफ्ते बढ़ाए जाने से सिद्धार्थ मेकर्स से नाराज हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला का शो के साथ 12 जनवरी तक का कॉन्ट्रैक्ट है। उन्हें इसके बाद बाहर जाना था। सिद्धार्थ की नाराजगी के बाद मेकर्स ने उनसे शो में रुकने की बात की है।
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
मेकर्स ने सिद्धार्थ के साथ कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया है। साथ ही उनकी फीस भी बढ़ाई गई है। फीस बढ़ाए जाने के बाद सिद्धार्थ शो में रहने के लिए मान गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल सिद्धार्थ को एक हफ्ते के नौ लाख रुपये मिलते हैं। शो में रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी उनसे ज्यादा चार्ज करते हैं।
4 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' का फिनाले अब 15 फरवरी 2020 को होगा। शो में सिद्धार्थ शहनाज से कहते हुए पाए गए थे कि वो इसलिए परेशान हैं कि कब तक उनको ऐसी चोटें लगती रहेंगी। बीते दिनों हुए लग्जरी बजट टास्क में भी उनके हाथ में काफी चोटें आई हैं। साथ ही उनका वजन भी काफी कम हुआ है। इसे लेकर वो घरवालों से बातें करते हुए देखे गए हैं।
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
ऐसी चर्चा है कि सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को अपने किसी नए प्रोजेक्ट में मौका दिया है। वीकेंड का वॉर में सलमान खान सिद्धार्थ शुक्ला से कहते हैं कि अब तो बिग बॉस पांच हफ्ते के लिए बढ़ गया है ऐसे में बिग बॉस के बाद उनका क्या प्लान है। सिद्धार्थ कहते हैं कि 'सर, आप बाकी के प्लान्स तो जानते ही हैं।' सिद्धार्थ के इस बयान के बाद साफ है कि सलमान उनके प्लान्स के बारे में जानते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान के अगले प्रोजेक्ट में वो काम कर सकते हैं।
बिग बॉस 13: गौतम गुलाटी के बाद सिद्धार्थ पर मेहरबान सलमान, अगले प्रोजेक्ट में मिला मौका!