'बिग बॉस 12' में लग्जरी बजट टास्क में कॉमनर्स और सेलिब्रिटीज के बीच नया बवाल हो गया है। लग्जरी बजट टास्क में जो टीम जीतेगी उसी की ओर से कैप्टन बनेगा और उसे इम्यूनिटी मिलेगी। 'बिग बॉस' ने घरवालों को लग्जरी बजट जीतने के लिए ज्वालामुखी टास्क मिला। ज्वालामुखी से बॉल निकलने पर कंटेस्टेंट को उसे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इकट्ठा करना था।
बिग बॉस 12: इस जोड़ी ने घरवालों को दे दी पटखनी, बन गए घर के नए कैप्टन
टास्क के दौरान कॉमनर्स की टीम कई नामों पर चर्चा करते हैं। इस दौरान घर का माहौल भी बेहद गर्म हो जाता है। कैप्टनेंसी की दावेदारी करने वाले दीपक और खान सिस्टर्स के बीच भी झगड़ा होता है तो वहीं रोमिल भी सभी से भिड़ते हैं। घरवाले कोई भी रणनीति बना लें ले लेकिन आखिरी वक्त में कप्तानी की बाजी कोई और मार जाता है।
द खबरी के मुताबिक, रोमिल और सुरभि की जोड़ी इस हफ्ते घर के नए कप्तान होंगे। जी हां, टास्क के दौरान भी रोमिल सबसे ज्यादा बॉल खुद के पास इकट्ठे करते हुए पाए गए। उनकी जोड़ीदार सुरभि इस हफ्ते ही आई थीं इसलिए वो खेल में हिस्सा तो नहीं ले पाईंं लेकिन रोमिल की जोड़ीदार होने की वजह से उन्हें इसका फायदा मिला।
#EXCLUSIVE #BIGGBOSS12
Romil-Surbhi are new captain of the House.
वहीं, ज्वालामुखी टॉस्क में अपने आप को सेफ करने की दौड़ में दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ जाती हैं। घर में खुद को दीपक की बेस्ट फ्रेंड बताने वाली सृष्टि उन्हीं के ऊपर ज्वालामुखी बनकर बरसती हुई दिखाई दीं। दीपक भी शो में उनको खरी-खोटी सुनाते हुए दिखाई दिए।
दीपिका हर बार की तरह इस बार भी गेम में अपना सारा जोर लगाती हुई दिखाई दीं। जिसकी वजह से वो जोड़ियों के निशाने पर आ गईं। बिग बॉस के घर में लव बर्ड्स बनकर आए अनूप जलोटा और जसलीन गेम में कुछ खास कमाल करते हुए नहीं दिखाई दिए।