एक तरफ जहां शो में आज जसलीन और अनूप जलोटा की प्यार भरी कहानी का अंत देखने को मिलेगा। वहीं शो में सेफ जोन में रहकर अपना गेम खेल रहे सौरभ घर में कभी जसलीन का मेकअप कर रहे हैं तो कभी उनकी मसाज। आपको बता दें कि जसलीन और सौरभ की बॉडिंग घर में बहुत अच्छी है। आज घर में काफी रोमांच देखने को मिलेगा।
सौरभ घर में अक्सर जसलीन के साथ बातें और मस्ती करते हुए दिख जाते हैं। लेकिन इस घर में सौरभ का जसलीन के साथ एक अलग रुप देखने को मिल रहा है। सौरभ वैसे तो जसलीन को मेकअप टिप्स देते रहते हैं। लेकिन इस बार वो जसलीन के कंधों में दर्द होने पर उनकी मालिस करने लगते हैं। घर में रहने वाले सभी घरवाले सौरभ की इस हरकत को देखकर हंसने लगते हैं।
श्रीसंथ तभी मजाक में सौरभ से कहते हैं कि तुमने यह लड़कियों को मालिस करने का हुनर कहां से लिया है। सौरभ कहते हैं कि वह बहुत अच्छी मालिस करते हैं और यह उनका एक हुनर है। श्रीसंथ तभी जसलीन से कहते हैं कि वो मसाज करना पसंद नहीं करते हैं। श्रीसंथ आगे कहते हैं कि उनको उंगलियों के साथ काम करना पसंद नहीं है। जसलीन उनकी बात के जवाब में कहती हैं कि कोई लड़की आपसे मसाज क्यों कराएगी।
आपको बता दें कि बिग बॉस ने सिंगल्स और जोड़ियों को किडनेपिंग टास्क दिया है। टास्क में घर के सिंगल्स किडनेपर बने। टास्क के पहले टर्न में दीपिका ने अनूप जलोटा को किडनेप किया। इस टास्क को जीतने की एवज में दीपिका ने जसलीन के कपड़े, मेकअप और बाल काटने की डिमांड की है। जसलीन जब ऐसा करने से मना कर देती है तो अनूप का दिल टूट जाता है और वे जसलीन के साथ सारे रिश्ते खत्म कर लेते हैं।