{"_id":"5ba8e6b6867a557f365c2dfa","slug":"bigbiss-12-shree-shant-fight-with-deepak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: क्रिकेट पर कुछ ऐसा बोल बैठे दीपक तो भड़क उठे श्रीसंथ, बोले-मजाक नहीं ये...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12: क्रिकेट पर कुछ ऐसा बोल बैठे दीपक तो भड़क उठे श्रीसंथ, बोले-मजाक नहीं ये...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के सीजन 12 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बिहार के दीपक ठाकुर घर में लगता है बहुत खुल गए हैं। तभी तो वो हर पल किसी न किसी घरवाले को समझाते हुए दिख जाते हैं। इस बार उनका समझाना श्रीसंथ तो बुरा लग गया। बता दें कि श्री संथ, अनूप जलोटा और दीपक तीनों आपस में बात कर रहे होते हैं। तभी दीपक श्रीसंथ से कहते हैं कि वर्ल्डकप का फाइनल मैच चल रहा है एक बॉल पर चार रन बनाने हैं।
2 of 4
sreesanth
बॉलर बॉल फेंकता है तभी क्रिकेटर बॉल को मिस कर दे ऐसी स्थिति में उसका क्या होगा। श्रीसंथ दीपक की यह बात सुनकर बहुत नाराज हो जाते हैं। वह दीपक से कहते हैं कि तुमको पता है भारत के कितने गांव में लोग क्रिकेट खेलते हैं। दीपक सवाल के जवाब में कहते हैं कि मुझे नहीं पता कि कितने लोग खेलते हैं। श्रीसंथ दीपक से कहते हैं पहले तुम क्रिकेट के बारे में जानो उसके बाद कुछ कहो।
3 of 4
Sreesanth and Neha Pendse
वह दीपक से कहते हैं कि हर साल लोखों लोग क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने के लिए घर से निकलते हैं, लेकिन बनते सिर्फ एक या दो हैं। अगली बार से क्रिकेट का मजाक नहीं बनाना, क्योंकि हमारे देश के हर घर मे क्रिकेट को पूजा जाता है। बिग बॉस के घर में जिस कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है वो हैं सिंगर दीपक ठाकुर ने। बिहार के रहने वाले दीपक ठाकुर अपनी सादगी और मासूमियत से सबके पसंदीदा बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एस श्रीसंत
दीपिक ठाकुर अनुराग कश्यप के साथ दो फिल्मों में काम कर चुके हैं। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'मुक्केबाज' में उनका गाया गाना काफी पॉपुलर हुआ था। 'बिग बॉस सीजन 12' में सेलिब्रिटी के अलावा कॉमनर जोड़ियां भी आई है। ऐसी ही एक जोड़ी बिहार के दीपक ठाकुर और उर्वशी वानी की है। इन दोनों कंटेस्टेंट को मजबूत खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। दीपक जहां अपने मजाकिया अंदाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं तो वहीं उर्वशी को भी घर के सभी लोग बेहद पसंद करते है। हालांकि दोनों एक दूसरे से बात करते हुए कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि इन लोगों के बीच कुछ चीजों को लेकर दोनों को थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।