अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सांड की आंख में व्यस्त हैं। खबर है कि शूटिंग के दौरान प्रास्थेटिक के कारण उनका चेहरा जल गया है साथ ही चेहरे पर कुछ छाले भी पड़ गए हैं। भूमि की पीआर टीम ने उनकी एक तस्वीर जारी की है जिसमें उनके चेहरे की हालत साफ तौर पर देखी जा सकती है।
2 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : social media
बता दें कि बॉलीवुड में अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती के दम पर ही दस्तक दे पाती हैं। इधर भूमि स्किन विशेषज्ञ से सलाह ले शूटिंग जारी की हुई है। अभिनेत्री ने ऐसा इसलिए किया है ताकि फिल्म के शूटिंग शिड्यूल प्रभावित ना हो। फिल्म में भूमि का किरदार चंद्रो तोमर का है जो अपनी बहन प्रकाशी ( तापसी पन्नू ) के साथ दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला शार्पशूटर हैं।
3 of 5
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में हो रही है जहां तेज गर्मी में आठ घंटे तक शूट करना होता है। इस दौरान तीन घंटे उनके मेकअप में भी लगते हैं। त्वचा संबंधी परेशानी को भूमि नजरअंदाज करती रही थी क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि फिल्म में कोई बाधा आए।
4 of 5
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
भूमि की टीम ने बताया, 'फिल्म का मेकअप बहुत ही चुनौतीपूर्ण है, लेटेक्स और चिपकने जैसे रसायनों का मिश्रण अभिनेत्रियों पर हर रोज इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि उन्हें स्क्रीन पर दो बूढ़ी महिलाओं की तरह दिखने की जरूरत है। अभिनेत्री ने इससे पहले भी अपनी त्वचा जलने की एक तस्वीर साझा की थी।
5 of 5
परतापुर रेलवे स्टेशन पर सांड की आंख शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ में परतापुर रेलवे स्टेशन पर ‘सांड़ की आंख’ फिल्म की शूटिंग सुबह से लेकर शाम तक होती रही। अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की एक झलक देखने के लिए आसपास के लोगों का तांता लगा रहा था।