अजय देवगन की भोला जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म में उनके अलावा तब्बू भी नजर आने वाली हैं। फैंस को इस एक्शन एंटरटेनर का बेसब्री से इंतजार है। भोला की रिलीज के बाद भी अजय आराम करने के मूड में बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहे हैं।
Ajay Devgn-Salman: बड़े पर्दे पर टाइगर 3 से भिड़ेगी अजय देवगन की फिल्म? औरों में कहां दम था पर आया यह अपडेट
एक रिपोर्ट के मुताबिक वह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म औरों में कहां दम था की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ एक बार फिर तब्बू दिखेंगी। दोनों की एक साथ यह 10वीं फिल्म होगी। हाल ही में इसके निर्माता श्रेयांस हिरावत ने एक बातचीत में फिल्म की रिलीज के बारे में दिलचस्प डिटेल साझा किया।
Shahrukh-Deepika: शाहरुख-दीपिका से फैन ने पूछा 'डिंपल' को लेकर सवाल, दिल जीत लेगा 'पठान' का मजेदार जवाब
औरों में कहां दम था का पहला शेड्यूल फरवरी 2023 में हुआ था। एक रिपोर्ट के अनुसार इसका दूसरा शेड्यूल जिमी शेरगिल और सई मांजरेकर के साथ फिल्म सिटी गोरेगांव में शुरू हो गया है। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक अजय और तब्बू अप्रैल के पहले सप्ताह से शूटिंग में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
MM Keeravaani: ऑस्कर अवॉर्ड लेते ही गुनीत मोंगा को हुई थी सांस लेने में दिक्कत, कीरावनी ने खुलासा कर ली चुटकी
रिपोर्ट में श्रेयांस के हवाले से यह भी बताया गया है कि इसे दिवाली के आस पास रिलीज करने की तैयारी चल रही है। बता दें कि सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत बहुप्रतीक्षित टाइगर 3 पहले से ही दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार है। अब श्रेयांस के बयान के बाद यह देखना दिलचस्प हो गया है कि क्या यह फिल्म टाइगर 3 से टकराती है या दिवाली से कुछ हफ्ते पहले या बाद में इसे रिलीज किया जाता है।
Bhopuri Sequel Film: इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी की बन रही चौथी फिल्म, सीक्वल के मामले में बॉलीवुड को भी पीछे छोड़ा
औरों में कहां दम था की बात करें तो इसका निर्देशन नीरज पांडे कर रहे हैं। इस फिल्म को मुंबई के अलावा लखनऊ और विदेशों में भी शूट किया जाएगा। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर एम एम कीरावनी ने तैयार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, औरों में कहां दम था एक प्रेम कहानी है, जिसे 19-20 साल, 2002 से 2023 के इर्द-गिर्द बुना गया है।
Urvashi Rautela: ऋषभ पंत से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर आग बबूला हुईं उर्वशी, बोलीं- आपको सिर्फ टीआरपी चाहिए