MM Keeravaani: ऑस्कर अवॉर्ड लेते ही गुनीत मोंगा को हुई थी सांस लेने में दिक्कत, कीरावनी ने खुलासा कर ली चुटकी
हाल ही में, कीरावनी ने दावा किया कि जब वह ऑस्कर जीतने की खुशी मना रहे थे, तो उसी समय गुनीत मोंगा को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा क्योंकि उनकी सांस फूल रही थी।
विस्तार
95वें ऑस्कर विजेता कंपोजर एमएम कीरावनी नीरज पांडे की आगामी फिल्म 'औरों में कहां दम था' के जरिए बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं। मशहूर कंपोजर करीब पांच साल बाद हिंदी सिनेमा का रुख कर रहे हैं। आखिरी बार उन्होंने वर्ष 2018 में आई मुकुल अभ्यंकर निर्देशित फिल्म 'मिसिंग' में अपने संगीत का जादू चलाया था। हाल ही में, कीरावनी ने दावा किया कि जब वह ऑस्कर जीतने की खुशी मना रहे थे, तो उसी समय गुनीत मोंगा को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा क्योंकि उनकी सांस फूल रही थी।
इंटरव्यू में किया खुलासा
हाल ही में, एक इंटरव्यू में एमएम कीरावनी ने कहा, ‘ऊपर वाले ने मेरी प्रार्थना सुनी और यह चीजें सच में हो भी गई। इस अवॉर्ड को पाकर के मैं बहुत खुश और उत्साहित था, लेकिन इतना नहीं कि गुनीत मोंगा की तरह बेदम हो जाऊं। कीरावनी ने आगे कहा, उन्हें अपनी बात कहने का समय नहीं दिया गया, इसलिए उनकी सांस फूलने लगी और वह अस्पताल में भी भर्ती थीं।’
Bhopuri Sequel Film: इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी की बन रही चौथी फिल्म, सीक्वल के मामले में बॉलीवुड को भी पीछे छोड़ा
गुनीत मोंगा ने लगाया स्पीच काटने का आरोप
इससे पहले गुनीत मोंगा ने ऑस्कर में अपनी स्पीच को काटने की बात कही थी और यह भी कहा था कि ऑस्कर में उन्हें स्पीच देने से रोका गया था। एक इंटरव्यू में गुनीत मोंगा ने कहा, ‘मेरा भाषण काटे जाने से मैं बहुत निराश थीं, मेरे लिए यह एक सदमा था। मैं बस इतना कहना चाहती थी कि भारतीय प्रोडक्शन में यह भारत का पहला ऑस्कर है, जो कि अपने आप में बहुत बड़ी बात है। मैं बहुत खुश थी, बोलना चाह रही थी, लेकिन बोलने नहीं दिया गया।’
Urvashi Rautela: ऋषभ पंत से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर आग बबूला हुईं उर्वशी, बोलीं- आपको सिर्फ टीआरपी चाहिए
भारत की झोली में गिरा दो अवॉर्ड
आपको बता दें कि ऑस्कर 2023 भारत के लिए काफी खास रहा है। इस बार भारत की झोली में दो अवॉर्ड गिरे, जिनमें से एक आरआरआर के गाने ‘नाटू-नाटू’ को मिला वहीं दूसरा पुरस्कार कार्तिकी गोंसाल्विस द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ को मिला। गुनीत मोंगा को स्टेज पर ऑस्कर पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया। दोनों की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है।