Bhojpuri: समर सिंह- शिल्पी राज के नए गाने ने गर्मी में कराया सर्दी का एहसास, नीलम दुबे की अदाओं ने जीता दिल
हाल ही में समर सिंह का एक और नया गाना रिलीज हो गया है। चिलचिलाती गर्मी में रिलीज हुआ समर सिंह का यह गाना फैंस को ठंडक का एहसास करा रहा है।
विस्तार
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार समर सिंह अक्सर अपने गानों को लेकर लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। अपनी बेहतरीन आवाज के लिए मशहूर समर सिंह के गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी क्रम में हाल ही में समर सिंह का एक और नया गाना रिलीज हो गया है। चिलचिलाती गर्मी में रिलीज हुआ समर सिंह का यह गाना फैंस को ठंडक का एहसास करा रहा है। दरअसल उनका गाना लगवा दी घरवा में एसी राजा जी रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। समर सिंह के साथ इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर और लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज उनका साथ देती नजर आ रही हैं।
समर सिंह का यह नया गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। शिल्पी और समर की जुगलबंदी देख आप भी थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम दुबे अपनी दिलकश अदाओं से फैंस का दिल जीत रही है। गाने की इस वीडियो में गर्मी से परेशान नीलम एसी की डिमांड करते दिख रही हैं। गाने में दोनों कलाकारों की शानदार केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है। वहीं, बेहतरीन डांस मूव्स लोगों का दिल जीत रहे हैं।
समर सिंह और शिल्पी राज की आवाज में रिलीज हुआ यह गाना इंटरनेट पर छा गया है। गाने के बोल से लेकर इसके डांस मूव्स और म्यूजिक तक सभी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी समर सिंह अपने फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे। इस गाने के बोल एच के आनंद यादव में लिखे हैं, जबकि इसे संगीत साजन मिश्रा ने दिया है। वहीं इसका निर्देशन पप्पू वर्मा और दिव्यांशु ने किया है। वहीं, कोरियोग्राफी की बात करें तो मुकेश माइकल ने इसे कोरियोग्राफ किया है।
इससे पहले समर सिंह ने अपने गाने बोल बम से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो समर सिंह जल्द ही आम्रपाली दुबे के साथ फिल्म समाज का परिवर्तन, यामिनी सिंह के साथ धर्मपत्नी, आकांक्षा दुबे के गाने फाइटर किंग, ऋतु सिंह के साथ निर्भया जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। फैंस बेसब्री से समर की इन फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।