भोजपुरी सिंगर समर सिंह अपनी शानदार गायकी के लिए जाने जाते हैं। समर सिंह का कोई भी गाना आते ही वायरल होने लगता है। उनकी जादुई आवाज लोगों को खूब पसंद आती है। सिर्फ भोजपुरी ही नहीं उन्होंने हिंदी भाषी लोगों को भी अपना दीवाना बनाया है। समर सिंह के गानों का लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है। हाल ही में समर सिंह और आकांक्षा दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह आकांक्षा को अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। जैसे ही समर सिंह आकांक्षा को अंगूठी पहनाते हैं वैसे ही वह शर्म से पानी-पानी हो जाती हैं।
Bhojpuri: सिंगर समर सिंह के अंगूठी पहनाते ही शर्म से लाल हुईं आकांक्षा दुबे, बोलीं- मैरी मी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 15 Jul 2022 06:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन