भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता और सिंगर अरविंद अकेला उर्फ कल्लू की भोजपुरी सिनेमा में एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। अरविंद अकेला इन दिनों अपने आगामी म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए दुबई में हैं। वो दुबई में अपने म्यूजिक वीडियो के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और अपने फैंस के लिए अक्सर रील साझा करते हैं। हाल ही में अरविंद अकेला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपने दोस्त के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
Bhojpuri: अरविंद अकेला कल्लू ने समर सिंह के साथ बिताए दोस्ती के पल, इस गाने पर किया जमकर डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में वो खूब डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को कुछ ही घंटों में 28 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। ये वीडियो उनके प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों की जोड़ी की प्रशंसक जमकर तारीफ कर रहे हैं और दोनों की दोस्ती की मिसाल दे रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अरविंद अकेला कल्लू ने कैप्शन में लिखा, ‘ये प्यार सच में बचपन से हैं और 55 तक नहीं बल्कि जिंदगी भर चलेगा’।
View this post on Instagram
ये एक्ट्रेस भी हैं मौजूद
दुबई में अरविंद अकेला उर्फ कल्लू और और समर सिंह अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके साथ उनकी सह-कलाकार श्वेता महारा और नीलम गिरि भी शूटिंग के लिए मौजूद है। ये लोग चौकड़ी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका निर्माण रत्नाकर कुमार द्वारा किया जा रहा है।
View this post on Instagram
सह-अभिनेत्रियों से साथ थिरकते दिखें अभिनेता
इस वीडियो से पहले अरविंद अकेला ने अपनी सह-कलाकार नीलम गिरी, नीलकमल सिंह और श्वेता महारा के साथ मस्ती और डांस करते हुए रील साझा की थी। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो को काफी पसंद किया जाता है। वो अक्सर अपने सह कलाकारों के साथ तस्वीरें साझा करते हैं।
View this post on Instagram
ये हैं आगामी प्रोजेक्ट्स
अरविंद अकेला कल्लू के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो वो जल्द ही भोजपुरी फिल्म ‘रेस’ में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत भी नजर आएंगे। इन दोनों की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं, ऐसे में दोनों को साथ में देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।