भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर खेसारी लाल यादव अक्सर किसी न किसी कारण से मीडिया में छाए रहते हैं। जहां पिछले दिनों सावन में उनके बोल बम गीत धूम मचा रहे थे, वहीं अब अभिनेता और सिंगर के रोमांटिक गाने धमाल कर रहे हैं। वह अपने गानों की वजह से आए दिन लाइमलाइट बटोरते हैं और आज एक बार फिर वह सुर्खियों में आ गए हैं। खेसारी के फैंस उनके गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में खेसारी ने अपने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए अपना एक नया गाना 'यूपी बिहार' रिलीज किया है। खेसारी का यह भोजपुरी गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी अगर 'यूपी बिहार' गाना कुछ ही दिनों में ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो जाए।
Bhojpuri: खेसारी लाल यादव ने 'यूपी बिहार' से मचाई धूम, मेघा शाह के साथ केमिस्ट्री देख दीवाने हुए फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन