भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रियता देश ही नहीं, विदेशों में भी फैली हुई है। इसलिए भोजपुरी भाषा में बनने वाली फिल्में न सिर्फ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेशों में अच्छा बिजनेस करती हैं, बल्कि बाहर के लोग भी इसे खूब देखते हैं। एक आंकड़े के मुताबिक भोजपुरी सिनेमा को 26 करोड़ से ज्यादा लोग देखते हैं और हर साल 300 से 400 फिल्में बनती हैं। हालांकि इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि भोजपुरी सिनेमा में अश्लील कंटेंट वाले नए फ़ॉर्मूले का चलन बढ़ा है।
अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी जैसी कई अभिनेत्रियां हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करने का मौका ढूढ रही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं हिंदी सिनेमा में काम करने वाली कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जिन्होंने भोजपुरी की फिल्मों में भी काम किया है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती जैसी सुपरस्टार्स का नाम भी शामिल है। चलिए जानते हैं कौन सी अभिनेत्रियों ने भोजपुरी सिनेमा में काम किया है।
2 of 6
हेमा मालिनी
- फोटो : Instagram
हेमा मालिनी भी भोजपुरी फिल्म गंगा में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन दिखाई दिए थे। इस फिल्म में में उनके साथ रवि किशन और मनोज तिवारी ने लीड रोल प्ले किया था।
3 of 6
शरबानी मुखर्जी, सुनील शेट्टी
- फोटो : Youtube
मल्टी स्टारर फिल्म बॉर्डर में काम करने वाली एक्ट्रेस शरबानी मुखर्जी ने भोजपुरी फिल्म में काम किया है। वे भोजपुरी फिल्म 'धरती कहे पुकार के' में नजर आई थीं।
4 of 6
भाग्यश्री
- फोटो : amar ujala
सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' में काम करने वालीं भाग्यश्री तो भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसमें एक फिल्म उन्होंने रवि किशन और मनोज तिवारी के साथ भी की थी, जिसका नाम था- 'एगो चुम्मा दे दा राजाजी'।
5 of 6
रति अग्निहोत्री
- फोटो : फाइल
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'देस परदेस' में हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रहीं रति अग्निहोत्री ने काम किया था। इसमें बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र और कादर खान जैसे सितारे भी थे।