फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bheed Ott release know When and where to watch Rajkummar Rao Bhumi Pednekar-starrer social drama film

Bheed Ott Release: इंतजार खत्म! राजकुमार राव की 'भीड़' इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जानिए कब-कहां देखें फिल्म?

Sun, 28 May 2023 04:21 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 28 May 2023 04:21 PM IST
सार

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भीड़' एक सोशल ड्रामा फिल्म थी। ये फिल्म 24 मार्च को थिएटर्स में आ चुकी है। लेकिन अभी तक जिन्होंने इस फिल्म को नहीं देखा है उनके लिए एक अच्छी खबर आई है।

विज्ञापन
Bheed Ott release know When and where to watch Rajkummar Rao Bhumi Pednekar-starrer social drama film
फिल्म भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोविड 19 महामारी की दस्तक के बाद देश में लगा लॉकडाउन तमाम लोगों के लिए कहर बनकर टूटा था। खासकर रोजी-रोटी के लिए गांव छोड़कर शहर आकर बसे लोगों ने जब लॉकडाउन के बाद खुद को आर्थिक संकट में घिरा पाया तो अपनी जड़ों की ओर लौटने का ख्याल आया। मगर, यह उनके लिए आसान नहीं रहा। वह भयानक मंजर हम सभी ने अपनी आंखों से देखा था। उसी दौर को अनुभव सिन्हा अपनी फिल्म 'भीड़' में समेट कर दर्स्काओं तक पहुंचाया हैं फिल्म के माध्यम से।
विज्ञापन

‘भीड़’ अब ओटीटी पर आ गई है. यानी अब आप राजकुमार की इस फिल्म को घर बैठकर भी देख सकते हैं। भीड़ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग हो रही है। ओटीटी जाइंट ने रविवार, 28 मई को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह घोषणा की। साथ ही फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन भी दिया। कैप्शन में लिखा था कि मानवता के लिए सब कुछ दांव पर लगा देने वाले एक शख्स की दिल दहला देने वाली कहानी तमाम बाधाओं से लड़ती है। अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग कर रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
विज्ञापन

Bheed Ott release know When and where to watch Rajkummar Rao Bhumi Pednekar-starrer social drama film
फिल्म भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में कई शानदार कलाकार मौजूद हैं। दीया मिर्जा, पंकज कपूर, वीरेंद्र सक्सेना, आशुतोष राणा, आदित्य श्रीवास्तव, कृतिकी कामरा और अदिति सूबेदी समेत कई अन्या किरदार अहम भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं। हालांकि इस सोशल ड्रामा फिल्म को क्रिटिक्स से काफी तारीफें मिल चुकी हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म ने मेकर्स के साथ-साथ सितारों की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया था।

विज्ञापन

'भीड़' फिल्म की कहानी की बात करें तो यह कोरोना काल के दौरान लगे लॉकडाउन की पृष्ठभूमि पर आधारित है, फिल्म में प्रवासियों के संघर्ष को दिखाया गया है कि कैसे उन्हें लॉकडाउन के दौरान पैदल चलकर अपने घर जाना पड़ा। साथ ही फिल्म के जरिए प्रशासन के कुप्रबंधनों को भी उजागर किया गया है।

यह भी पढ़ें: ऋतिक और आलिया ने जीते बेस्ट एक्टर पुरस्कार, 'रॉकेट्री' के लिए माधवन बने बेस्ट डायरेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed