रेलगाड़ी...रेलगाड़ी...छुक छुक छुक रेलगाड़ी... अगर आपने अशोक कुमार का ये गाना नहीं सुना तो आज ही सुन लीजिए। यह बॉलीवुड की फिल्मों का पहला रैप सॉन्ग था। ऐसे में अशोक कुमार को भारतीय सिनेमा का पहला रैपर माना जाता है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हो या मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान ऐसे कई अभिनेता हैं, जो अपनी फिल्मों के लिए रैपर बन गए। वहीं, हाल ही में अजय देवगन ने अपने रैपर अंदाज से सबको रूबरू कराया है। अजय अपनी 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म 'रनवे 34' के लिए यशराज मुखाटे के साथ 'जलाया तो नहीं न' लेकर आए हैं। अभिनेताओं का ये स्वैग वाला रैपर अंदाज लोगों को भी काफी पसंद आता है। इसलिए आज हम आपको उन अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी फिल्मों के लिए रैपर बन चुके हैं।
Actors Turned Rapper: ‘रेलगाड़ी’ से शुरू हुआ रैपिंग का दौर, अशोक कुमार के ट्रेंड को आगे ले गए अजय देवगन सहित ये सितारे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन