फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo अवैध वसूली में अर्जुन सरजा ने करवाई थी FIR, श्रुति हरिहरन का करारा पलटवार

Tue, 30 Oct 2018 01:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
MeToo Sruthi Hariharan filed FIR against actor Arjun Sarja
Sruthi Hariharan and Arjun Sarja - फोटो : social media
#MeToo अभियान के द्वारा दक्षिण भारतीय अभिनेता अर्जुन सरजा के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली मलयालम फिल्म की अभिनेत्री श्रुति हरिहरन ने अब उनके खिलाफ बड़ा फैसला ले लिया है। उन्होंने अर्जुन सरजा के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। इससे पहले खुद अर्जुन सरजा ने श्रुति हरिहरन के खिलाफ अपराधिक साजिश और रुपए वसूली करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।
MeToo Sruthi Hariharan filed FIR against actor Arjun Sarja
arjun-sarja - फोटो : file photo
श्रुति हरिहरन ने अर्जुन सरजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हुए अपने बयान में कहा है- फिल्म विस्मय की शूटिंग के दौरान मुझे और अर्जुन सरजा को एक रोमांटिक सीन फिल्माना था। इस सीन के दौरान अर्जुन सरजा ने मुझे एकदम गलत तरीके से छूआ, जोकि सामन्य से बेहद अलग था। श्रुति हरिहरन आगे कहती हैं- एक समय तक मैैंने अर्जुन सरजा की गंदी हरकतों को बर्दाश्त किया। लेकिन जब मुझसे नहीं रहा गया था। तो मैंने उनकी शिकायत फिल्म के डायरेक्टर से की और कहा की ऐसे कलाकार के साथ मैैं काम नहीं कर सकी।
MeToo Sruthi Hariharan filed FIR against actor Arjun Sarja
Sruthi Hariharan - फोटो : instagram
अपनी बात को विस्तार से कहते हुए अर्जुन सरजा ने यह भी कहा है- उस समय मैंने इस मामले को ज्यादा उठाने की कोशिश इसलिए भी नहीं की थी, क्योंकि मैं स्ट्रगलिंग कलाकार हूं जबकि अर्जुन सरजा मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा-खासा बड़ा नाम है। ऐसे में अगर यह मुद्दा उठाना तो मेरे भविष्य के लिए खतरा लग रहा है। श्रुति हरिहरन ने क्यूबोन पार्क पुलिस स्टेशन में अपनी एफआईआर दर्ज करवाते हुए अर्जुन सरना पर और भी अन्य आरोप लगाए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MeToo Sruthi Hariharan filed FIR against actor Arjun Sarja
1 - फोटो : social media
वहीं दूसरी और श्रुति हरिहरन से पहले अभिनेता अर्जुन सरजा ने 400 पेज की शिकायत में उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में कहा है- श्रुति और कुछ अन्य लोग फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया साइट पर फर्जी अकाउंट बनाकर अपमानजनक पोस्ट कर रहे हैं, और वसूली कर रहे हैं। अर्जुन सरजा ने अपनी शिकायत में 20 से लेकर 25 अक्तूबर तक की पोस्ट का हवाला भी दिया है। इसके बाद साइबर क्राइम के तहत श्रुति हरिहरन पर आपराधिक षड्यंत्र, छेड़छाड़, प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी, और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत एफआईआर दर्ज हो गई है। 
विज्ञापन
MeToo Sruthi Hariharan filed FIR against actor Arjun Sarja
Sruthi Hariharan - फोटो : instagram
बता दें कि बीते दिनों श्रुति हरिहरन ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं अभिनेता के साथ काम कर रही थी। जिस दौरान एक रोमांटिक दृश्य दर्शाया गया था। इस दृश्य की आड़ में अर्जुन बार बार उन्हे जबरन गले लगाते और गलत हरकतें करने की कोशिश कर रहे थे। श्रुति का कहना है कि ये घटना 50 लोगों के सामने घटी थी, लेकिन किसी ने भी अर्जुन को कुछ बोलने की हिम्मत नहीं की। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed