बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-म्यूजिक कंपोजर बप्पी लाहिड़ी की गिनती उन चुनिंदा कलाकारों में होती है, जिनके गाने आज के समय में भी लोग सुनना पसंद करते हैं। बप्पी दा को डिस्को किंग भी कहा जाता है। उनके कंपोज किए गाने मौजूदा समय में भी कहीं बजते हैं तो लोगों के पांव अपने आप ही थिरकने लगते हैं। आज बप्पी दा की शादी की सालगिरह पर हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।
Bappi Lahiri-Chitrani: पांच साल छोटी चित्रानी के साथ कैसे शुरू हुई बप्पी दा की लव स्टोरी, दिलचस्प है किस्सा
बप्पी लाहिड़ी की शादी बहुत कम उम्र में ही हो गई थी। एक चैट शो में उन्होंने बताया था कि जब वह चित्रानी के साथ शादी के बंधन में बंधे तक उनकी उम्र महज 23 वर्ष थी। वहीं, उनकी पत्नी सिर्फ 18 साल की थीं। इस शो में उन्होंने अपनी लव स्टोरी को लेकर भी कई खुलासे किए थे। बप्पी ने बताया था कि कैसे चित्रानी से उन्होंने खास अंदाज में अपने प्यार का इजहार किया था।
James Cameron: 'अवतार 2' ने पूरी दुनिया में कमाए दो बिलियन डॉलर, जेम्स कैमरून ने लगा दी अनोखी हैट्रिक
चैट शो में एक गाने का जिक्र करते हुए बप्पी दा ने बताया था कि उस समय 'प्यार मांगा है' गाने पर काम चल रहा था। मैं इस गाने की रिकॉर्डिंग के लिए स्टूडियो में गया था। चित्रानी भी वहां आई थीं। मैंने गाने के बोल 'प्यार मांगा है तुम्हीं से न इनकार करो...पास बैठो जरा...इकरार करो' गाए। यह पूरा गीत चित्रानी के लिए ही था। इस शो के दौरान उन्होंने चित्रानी से अपनी मुलाकात का भी जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि दोनों फैमिली फ्रेंड थे, जिसकी वजह से वह एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे। उन्होंने बताया था कि चित्रानी से जब वह मिले तब वह बहुत छोटे थे। इस बातचीत में बप्पी ने यह भी खुलासा किया था कि चित्रानी से उन्हें काफी ज्यादा प्रेरणा मिलती थी।
Rahul Athiya Wedding Live: शादी के बंधन में बंधे अथिया-केएल राहुल, समारोह से सामने आईं पहली तस्वीरें
बता दें कि बप्पी लाहिड़ी की तरह चित्रानी का परिवार भी संगीत से जुड़ा था। अपने म्यूजिक करियर में बप्पी दा ने कई सुपरहिट गाने दिए। साल 1983 से 1985 के दौरान उन्होंने 12 सिल्वर जुबली फिल्मों में संगीत दिया। किशोर कुमार से बप्पी लाहिड़ी के पारिवारिक संबंध थे। वह उन्हें मामा जी कहा करते थे। दोनों की जोड़ी ने एक साथ कई सुपरहिट गाने दिए।
Athiya Kl Rahul Wedding Pics: एक-दूजे के हुए अथिया-केएल राहुल, शादी के बाद सामने आईं तस्वीरें