गायक और कंपोजर बप्पी लाहिड़ी का 15 फरवरी को निधन हो गया। बॉलीवुड को एक से एक बेहतरीन गाने देने वाले बप्पी दा को ओएसए यानी ऑब्सट्रकिटव स्लीप एपनिया था। इसी बीमारी को उनकी मौत का कारण बताया गया था लेकिन अब उनके बेटे बप्पा लाहिड़ी ने अपने पिता के मौत के असल वजह का खुलासा किया है। बप्पी लाहिड़ी के बेटे बप्पा ने मीडिया को बताया कि उनके पिता की मौत ओएसए से नहीं हुई है। उनकी मौत सांस की बीमारी से भी नहीं हुई थी। बप्पा ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनके पिता की मौत हृदय गति के रुकने से हुई थी।
2 of 5
bappi lahiri
- फोटो : Instagram
'डिस्को किंग' के निधन से पूरे देश की आंखें नम हो गई। सोशल मीडिया पर लोग बप्पी दा को अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बप्पा दा के निधन से उनके बेटे बप्पा लाहिड़ी और बेटी रीमा लाहिड़ी गमगीन हैं। बप्पी दा के जाने के बाद उनका परिवार बेहद गमगीन हैं। उनके बेटे ने मीडिया से बातचीत कर यह भी बताया कि परिवार उन्हें बहुत याद कर रहा है। वे लोग उनकी मौत पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।
3 of 5
बप्पी लाहिड़ी
- फोटो : Instagram
बता दें कि दिग्गज सिंगर बप्पी लाहिड़ी का विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बप्पी लाहिड़ी को अस्पताल लाया गया तो उनके फेफड़ों में संक्रमण था और वह अरसे से ठीक से सो नहीं पा रहे थे। बप्पी दा ने अपनी आखिरी सांसें अपनी बेटी रीमा की बाहों में ही ली थी। बप्पी लाहिड़ी की बेटी अपने पिता के पार्थिव शरीर को देख अपनी सुध-बुध खो बैठीं थी। उनका परिवार किसी तरह से खुद को संभाल रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी बेटी की भावुक तस्वीर वायरल हुई थी।
4 of 5
बप्पा लाहिड़ी
- फोटो : Instagram
बप्पी लाहिड़ी का जन्म 1952 में जलपाईगुड़ी में हुआ था। आपको शायद ही इस बारे में पता होगा कि बप्पी लाहिड़ी का असली नाम अलोकेश लाहिणी था। बप्पी लाहिड़ी अक्सर खूब सारा सोना पहनते थे। साल 2014 में बप्पी लाहिड़ी ने सीरमपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उस दौरान उन्होंने एफिडेविट जमा किया था। अपने नॉमिनेशन को फाइल करते हुए उन्होंने अपनी कुल संपत्ति का जिक्र करते हुए बताया था कि उनके पास कुल 754 ग्राम सोना है। ये जानकारी उन्होंने साल 2014 में हुए चुनाव के दौरान भरे नॉमिनेशन में दी थी।
5 of 5
बप्पी लाहिड़ी
- फोटो : Instagram
कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनके पास इससे ज्यादा सोना था। इस दौरान इस सोने की कुल कीमत 37 लाख रुपये से भी ज्यादा है। यही नहीं बप्पी लाहिड़ी के पास 4.62 किलोग्राम चांदी भी थी। इस चांदी की आज के समय में कुल कीमत 2.91 लाख रुपये है।