एसएस राजामौली ने बाहुबली 2 से भारतीय सिनेमा में कामयाबी का नया आसमान रचा है। ग्राफिक्स, गाने, डायलॉग और डायरेक्शन के मामले में अभी तक 'बाहुबली 2' जैसी फिल्म नहीं बन पाई है। इस बीच भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली ने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है।
'बाहुबली' के बाद डायरेक्टर एसएस राजामौली की अगली फिल्म का वीडियो टीजर आउट हो गया है। इस फिल्म का नाम है '#RRR'। मेकर्स ने ट्वीट करते हुए बताया- 18 नवंबर 2017 से आप जिस कंफर्मेशन का इंतजार कर रहे थे वह अब आ गया है। यह सिर्फ एक टाइटल नहीं है बल्कि ग्रहों की टक्कर है।
एसएस राजामौली की इस फिल्म में प्रभास नहीं बल्कि जूनियर एनटीआर और एक्टर राम चरण को मौका मिला है। आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए एनटीआर और राम चरण तेजा को वर्कशॉप के लिए अमेरिका भेजा गया था। रामचरण तेजा साउथ के सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे हैं वहीं एनटीआर सुपरस्टार एनटीआर के बेटे हैं।
एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म बाहुबली-2 के बारे में बता दें कि यह फिल्म साल 2012 में आई फिल्म बाहुबली का दूसरा पार्ट थी जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। फिल्म में एक्टर प्रभास लीड रोल में थे।