फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Badhaai Ho sequel Badhaai do Rajkummar Rao Replace Ayushmann Khurrana bhumi pednekar

'बधाई हो' के बाद आएगी फिल्म 'बधाई दो', राजकुमार और भूमि मिलकर उड़ाएंगे गुलाल

Mon, 09 Mar 2020 07:28 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 09 Mar 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
Badhaai Ho sequel Badhaai do Rajkummar Rao Replace Ayushmann Khurrana bhumi pednekar
Badhaai Ho 2 - फोटो : Social Media

जंगली पिक्चर्स ने होली के माहौल में गुलाल उड़ाने वाला फैसला ये लिया है कि लीक से इतर फिल्मों के मामले में भाग्यशाली रहे अभिनेता आयुष्मान खुराना की पहली सौ करोड़ी फिल्म बधाई हो का सीक्वेल बनने जा रहा है। और, इसमें आलू के पापड़ जैसा तड़का ये है कि फिल्म के हीरो इस बार आयुष्मान खुराना नहीं बल्कि राजकुमार राव होंगे। फिल्म का निर्देशक भी इस बार नया लिया गया है, हां फिल्म को लिखा उन्हीं अक्षत घिल्डियाल ने है जिन्होंने बधाई हो लिखी थी।

विज्ञापन


फिल्म बधाई हो की सीक्वेल का नाम है, बधाई दो। ये भी एक पारिवारिक कॉमेडी होगी और एक ऐसे रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी जिसमें मस्ती और मजाक तो होगा, लेकिन ये रिश्ता तो थोड़ा अटपटा भी होगा। जंगली पिक्चर्स ने बधाई दो की कहानी और किरदार बधाई हो से अलग रखे हैं। दोनों फिल्मों को बस एक ऐसा सूत्र जोड़ेगा जो दर्शकों के लिए भी रुचिकर होगा। बधाई दो को अक्षत घिल्डियाल के साथ सुमन अधिकारी ने लिखा है। फिल्म का मूल विचार सुमन का ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन


फिल्म बधाई दो में लीड रोल करेंगे, राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर। राजकुमार राव का करियर पिछले कुछ साल से हल्का चल रहा है लेकिन अब उन्होंने भी प्रयोगधर्मी सिनेमा करने की जिद छोड़कर ऐसी फिल्में करने का फैसला किया है जो पारिवारिक मनोरंजन वाली फिल्में हों। राजकुमार के साथ इस फिल्म में दिखेंगी, भूमि पेडनेकर जिनका बीता साल काफी अच्छा गया है। और, इस साल भी उनके पास कुछ दमदार फिल्में कतार में हैं। फिल्म बधाई दो का निर्देशन करेंगे हर्षवर्धन कुलकर्णी जो इससे पहले अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन हाउस के लिए 2015 में हंटर फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फिल्म बधाई दो में राजकुमार राव दिल्ली पुलिस के एक ऐसे पुलिसकर्मी की भूमिका में होंगे जिसकी ड्यूटी महिला थाने में लग जाती है। भूमि इस फिल्म में एक पीटी शिक्षक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग इसी साल गर्मियों में शुरू करके इसे अगले साल के शुरू में रिलीज करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed