{"_id":"622c92e13493a16022445878","slug":"bachchhan-paandey-news-song-heer-raanjhana-got-released-akshay-and-jecqueline-chemistry-shows-in-the-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bachchhan Paandey: 'बच्चन पांडे' का नया गाना 'हीर रांझणा' हुआ रिलीज, दिखी अक्षय कुमार और जैकलीन की जबरदस्त केमिस्ट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bachchhan Paandey: 'बच्चन पांडे' का नया गाना 'हीर रांझणा' हुआ रिलीज, दिखी अक्षय कुमार और जैकलीन की जबरदस्त केमिस्ट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 12 Mar 2022 06:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बच्चन पांडे का नया गाना हीर रांझणा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ आजकल चर्चाओं में चल रही है। यह फिल्म होली पर यानि 18 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार एकदम अलग है और फैंस उनको इस रोल में देखने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं। अब तक फिल्म के तीन गाने रिलीज हो चुके हैं और अब नया गाना ‘हीर रांझणा’ रिलीज हुआ है। इस गाने में अक्षय और जैकलीन की केमिस्ट्री काफी अच्छी दिख रही है।
2 of 5
हीर रांझणा
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया रोमांटिक ट्रक ‘हीर रांझणा’ शेयर किया है। इस गाने में अक्षय और जैकलीन फर्नांडिस मेले के बीच में एक रोमांटिक डेट का आनंद लेते नजर रहे हैं। कभी वह ऊंट की सवारी करते हैं, तो कभी पैराग्लाइडिंग करते हैं। यहां तक की फायर राइड में भी बैठते हैं।
गाने की शुरुआत जैकलीन के मेले के बीच में रस्सी पर चलने से होती है। वह अक्षय के किरदार से यह कहती नजर आती हैं कि उन्हें वह सब करना है जो किसी ने भी राजस्थान में किया हो। इसके बाद अक्षय जैकलीन की सभी इच्छाओं को पूरी करने में लग जाते हैं। वह कभी जैकलीन को पैरग्लाइडिंग करने में मदद करते हैं तो कभी ऊंट की सवारी कराते हैं। इसके साथ ही कई तरह के देसी रोमांच भी कराते हैं। पूरे गाने में जैकलीन और अक्षय की जोड़ी बहुत ही खूबसूरत लग रही है। इस गाने को अमाल मलिक ने कंपोज किया है और अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हीर रांझणा
- फोटो : सोशल मीडिया
‘बच्चन पांडे’ में अरश्द वारसी, कृति सनोम, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर और संजय मिश्रा भी हैं। फिल्म को निश्चय कुट्टांडा ने लिखा है और फरहाद समाजी ने इसका निर्देशन किया है। पहले यह फिल्म 2020 में क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
हीर रांझणा
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ के अलावा इस साल कई फिल्में रिलीज होंगी। इनमें मानुषी छिल्लर के साथ डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के ऐतिहासिक महाकाव्य ‘पृथ्वीराज’, आनंद एल राय की ‘रक्षा बंधन’ और नुसरत भरुचा और जैकलीन के साथ अभिषेक शर्मा की ‘राम सेतु’ शामिल हैं। वहीं, अक्षय ने टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का भी ऐलान किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।